मथुरा

मथुरा । शासन द्वारा भारी संख्या में उपनिरीक्षकों के प्रमोदशन किया गये, जिनमें जनपद के नौ उपनिरीक्षक भी इंस्पेक्टर बन गये। कोतवाल बनने वालों की सूची में उपनिरीक्षक थानाध्यक्ष गोविंद नगर इन्द्रेेश भदौरिया, विमल यादव, रघुराज सिंह, सुनीता गुप्ता, अजय कुमार, इशाक अली, अमित कुमार, शलभ शरण, अनिल कुमार इंस्पेक्टर बने है। इनके अलावा मथुरा विद्युत प्रवर्तन दल प्रभारी उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह भी इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत हुए है। 

Read More

सीमा विवाद में मांट व टप्पल पुलिस उलझी मथुरा । मांट थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पंचनामा भरने को लेकर टप्पल पुलिस व मांट पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर काफी तकरार हुई। दोनों खाकियों के बीच शव घंटों वहीं पडा रहा। आखिरकार मांट पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के गांव गांगौंली थाना टप्पल निवासी 26 वर्षीय विनीत पुत्र सूरपाल गुरूवार को अपनी बाइक से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर कहीं जा रहा था। लेकिन मांट व टप्पल के बॉर्डर पर अज्ञात वाहन उसे रांैद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मांट व टप्पल पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल दूसरे के क्षेत्र में बता रहे थे। सूचना पर मृतक के परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंच गये। लेकिन दोनों थानों की पुलिस को युवक की मौत का कोई गम नहीं था। वह तो बस सीमा विवाद को लेकर उलझ रहे थे। उनके उलझने से ग्रामीणों में भी आक्रोश फैलने लगा और उन्होंने पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई। आखिरकार मथुरा के अधिकारियों द्वारा हस्तक्षेप के बाद शव को मांट पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Read More

मथुरा । गुरूवार को रेलवे जंक्शन पर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम पर आकर कर दी। मृतक के भाई उदयराम व बेटे धर्मवीर व धर्मपाल शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। उन्होंने यहां रखे शव को देख उसकी पहचान भुल्लीराम (५०) पुत्र सांवरे निवासी पैंगांव छाता के रूप में की। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर वह घर से मथुरा दवाई लेने की कहकर निकले थे लेकिन घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्हें सभी जगह तलाशा लेकिन कुछ नहीं पता चला। शुक्रवार को अखबरों में समाचार पढ़कर हम पोस्टमार्टम गृह पहुंचे तो उनकी शिनाख्त हुई।

Read More

बॉलीवुड हस्तियां अवसाद या शरीर को लेकर शर्मिंदगी के बारे में खुलकर अपने विचार रखती हैं, जबकि परिणीति चोपड़ा जीवन के अन्य पहलुओं को तो साझा करना पसंद करती हैं, लेकिन निजी जीवन के प्यार के बारे में वह नहीं चाहतीं कि दूसरों को पता चले।  परिणीति ने बताया, ‘‘मैं अपने जिंदगी के प्यार के मामले को निजी रखना पसंद करती हूं, क्योंकि यहां बहुत ताक-झांक की जाती है। दुनिया में कई लोग हैं जो आपको देख रहे हैं और परख रहे हैं। मैं बस ये चीजें अपने और अपने साथी के बीच नहीं चाहती। मुझे इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए।’’ परिणीति (27) का कहना है कि एक अभिनेत्री के रूप में उनका जीवन सबके लिए खुली किताब है और जीवन में घटने वाली अन्य बातों को वह साझा करना पसंद करती हैं। सार्वजनिक तौर पर मुखर कलाकारों के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा कि यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप क्या जानकारी देना चाहते हैं और क्या नहीं देना चाहते हैं। परिणीति ने फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ (2011) से फिल्म जगत में शुरुआत की थी। ‘इश्कजादे’ फिल्म को पाना और अन्य फिल्मों का अच्छा या खराब प्रदर्शन करने को वह संघर्ष मानती हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अच्छी स्थिति में हैं। अभिनेत्री का मानना है कि नीरस भरे पल उन्हें प्रभावित करते हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, वह परिपक्व होने के साथ जीने का अंदाज सीख रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता खुद को सकारात्मक और ऊर्जावान मानती हैं। परिणीति जल्द ही ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद) । हरफनमौला खिलाड़ी किरोन पोलार्ड ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज के निराशाजनक प्रदर्शन को पूर्व मुख्य कोच फिल सिमंस को अचानक हटाए जाने का पारिणाम बताया है। सिमंस को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली श्रृंखला से कुछ ही दिनों पहले मुख्य कोच पद से हटा दिया गया था। समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक पोलार्ड ने कहा है कि सिमंस का समय पूर्व हटाया जाना टीम के हौसले को झकझोर देने वाला पल था।    इसके बाद टीम में अव्यवस्था का माहौल बन गया और खिलाडिय़ों का मनोबल गिर गया। वे इस बात को लेकर असमंजस में पड़ गए कि अब टीम की जिम्मेदारी कौन संभालेगा। आई 95.5 एफएम रेडियो ने बुधवार को पोलार्ड के हवाले से कहा है कि मुझे सवाल पूछना पड़ा क्योंकि मुझे नहीं पता कि कौन जिम्मेदारी संभाल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे यहां आने से पहले मुझे जो मीडिया रिपोर्ट मिली, उसमें कहा गया कि जोएल गार्नर (मैनेजर) टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे और सहायक कोच हेंडरसन स्प्रिंगर और रोडी इस्टविक उनका साथ देंगे। हमें नहीं पता था कि मुख्य कोच कौन है। पोलार्ड ने एकदिवसीय और टी20, दोनों श्रृंखलाओं में हिस्सा लिया था। पोलार्ड ने कहा कि एक शख्स ने पूछा कोच कल क्या करना है? हमें इसका जवाब नहीं मिला लेकिन इसके बाद हम देखते हैं कि फीजियो सीजे क्लार्क कार्यक्रम के बारे में बता रहे हैं। यह देखकर हम सभी हैरान थे। पोलार्ड से दो सप्ताह पहले उनके साथी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने भी कहा था कि सिमंस का हटाया जाना टीम के बुरे प्रदर्शन का कारण है। 29 वर्षीय पोलार्ड ने अब तक 101 वनडे में 25.71 के औसत से 2289 रन बनाने के साथ 50 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा पोलार्ड के खाते में 50 टी20 मुकाबले भी हैं, जिनमें वे 742 रन बनाने के साथ 23 विकेट झटक चुके हैं। पोलार्ड इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

मोसुल (इराक) । पूरी दुनिया को खौफ में जीने के लिए मजबूर करने की हसरत रखने वाले आईएस आतंकी अब खुद दहशत के साए में हैं। आतंकियों के प्रमुख गढ़ इराक के मोसुल शहर में चल रही निर्णायक जंग के दौरान इस्लामिक स्टेट के कुछ आतंकी महिलाओं के कपड़े पहनकर भागते हुए पकड़े गए। दरअसल, इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल-बगदादी ने आदेश दिया था कि आतंकियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को शहर से बाहर भेज दिया जाए। इस आदेश का फायदा उठाकर कुछ आतंकी भी महिलाओं के कपड़े पहनकर भागने लगे।   बता दें कि इराक स्थित मोसुल को इस्लामिक स्टेट का गढ़ माना जाता है। इराकी और कुर्दिश फौज के अलावा पश्चिमी देशों ने यहां इस्लामिक स्टेट के खिलाफ चार दिन पहले निर्णायक जंग छेड़ दी थी। अपने ही गढ़ में घिरे आतंकी अब बचने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। खबरें आईं कि आतंकी आम नागरिकों को अपनी ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, हवाई हमलों से बचने के लिए तेल के कुओं में आग लगा दी ताकि प्लेन धुएं की वजह से बम न बरसा पाएं। ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं के कपड़ों में आईएसआईस के इन संदिग्ध आतंकियों को कुर्दिश फौज ने मोसुल के बाहर पकड़ा। माना जा रहा है कि बगदादी अभी मोसुल के अंदर ही अपने कमांडरों के साथ फंसा हुआ है। आईएस के सबसे बड़े फाइटर्स इस वक्त बगदादी के साथ ही हैं। वहीं, आतंकियों के खिलाफ जमीनी लड़ाई की अगुआई कर रहे अमेरिकी सेना के मेजर जनरल गैरी वोलेस्की ने कहा कि गुरुवार को हुए कई बड़े हमलों के पहले ही इस्लामिक स्टेट के कमांडर इलाके से भागने लगे। हालांकि, जंग के मैदान से भाग रहे इन आतंकियों को लेकर अमेरिकी सेना से लेकर फ्रेंच राष्ट्रपति तक ने चिंता जताई है। उनका मानना है कि अगर ये आतंकी किसी तरह सीरिया के रक्का पहुंच गए तो वहां मौजूद अन्य आतंकियों के साथ मिलकर दोबारा से संगठित हो सकते हैं। आतंकियों से लड़ रही सेना को खुद इस बात का अंदाजा है कि आने वाले वक्त में यह जंग और ज्यादा खूनी संघर्ष में तब्दील हो सकती है। इसके अलावा, पूरे इलाके पर कब्जा करने में महीनों का वक्त भी लग सकता है। माना जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट के करीब 8 हजार आतंकी मोसुल के अंदर छिपे हो सकते हैं।           साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti