मथुरा

वाराणसी। मोदी ऐसे समय में अपने लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ महीने ही शेष रह गये हैं और राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। जहां वह 51,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 1500 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन और वाराणसी-इलाहाबाद रूट पर रेलवे पटरियों को डबल लाइन करने समेत कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं। अपने आठवें दौरे पर आ रहे मोदी गैस पाइपलाइन परियोजना ऊर्जा गंगा की शुरूआत करेंगे,जिससे वाराणसी के लोगों को आगामी दो साल के अंदर पाइप वाली कुकिंग गैस मुहैया कराने का वादा किया गया है। इसके अलावा इलाहाबाद-वाराणसी सेक्शन पर रेलवे पटरियों को ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए डबल करने जैसी परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं। यहां डीजल लोकोमोटिव वर्क्स का विस्तार और पूरी तरह वातानुकूलित पेरिशेबल कार्गों केंद्र का शिलान्यास भी उनके कार्यक्रमों में शामिल हो सकता है। वह इस पौराणिक शहर को समर्पित एक डाक टिकट का विमोचन भी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री शहर के भीड़भाड़ वाले कैंट इलाके से गुजरने वाली एक सडक़ के चौड़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे।   शहर में पिछले कुछ दिन से विभिन्न गतिविधियां चल रहीं हैं। जिसमें कई केंद्रीय मंत्री समारोह स्थल का दौरा कर चुके हैं। इनमें ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शामिल हैं. इन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंताजाम किए गए है    साभार-khaskhabar.com    

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए दूसरी बार शिवपाल यादव समेत 6 मंत्रियों को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। शिवपाल के अलावा 5 अन्य मंत्रियों में ओम प्रकाश, नारद राय, शादाब फातिमा, गायत्री प्रसाद और मदन सिंह चौहान शामिल हैं।वहीं अखिलेश ने साफ किया है कि पार्टी नहीं तोडेंगे, बल्कि पार्टी तोडऩे वालों के खिलाफ र्कारवाई करेंगे। अखिलेश ने अमर सिंह की करीबी जया प्रदा को यूपी फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल से भी हटा दिया है। इसके अलावा अखिलेश ने बैठक में कहा कि जो भी अमर सिंह के साथ है, उनको हटाया जाएगा। जिस व्यक्ति ने पार्टी में झगड़े पैदा किए उनको माफी नहीं दी जाएगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं अखिलेश के घर के सामने अमर की फोटो फाड़ी और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।    बैठक में अखिलेश ने भावुक होते हुए कहा कि मैं अपने पिता का बेटा हूं। हमेशा उनके साथ रहूंगा। बैठक में अमर सिंह के खिलाफ नारे लगाए गए। सीएम ने उन्हें दलाल तक कहा।अमर सिंह पर अखिलेश ने कहा कि ये आदमी पिता और पुत्र को लड़ाना चाहता है। ये बीजेपी से मिला हुआ है। नेताजी के खिलाफ जिसने भी कुछ कहा है मैं हमेशा खिलाफ रहा हूं। मैं अपने पिता का उत्तराधिकारी हूं। पार्टी टूटने नहीं दूंगा।कैबिनेट से हटाए जाने के बाद शिवपाल यादव मुलायम सिंह के आवास पहुंच गए हैं। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमन सिंह, नरेश अग्रवाल और माता प्रसाद पांडेय मुलायम सिंह मुलाकात के लिए उनके आवास पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिलेश की बैठक में 415 समाजवादी पार्टी नेताओं को बुलाया गया। हालांकि, कितने नेता पहुंचे, उनकी वास्तविक संख्या का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक, नेताओं को मीटिंग में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी। मीटिंग में शामिल होने वाले नेताओं में एमएलए और एमएलसी शामिल हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विरोधी खेमे के नेताओं को भी इस बात का एहसास हो गया है कि किसका खेमा मजबूत है। इसी वजह से वे अखिलेश की मीटिंग में पहुंचे।       साभार-khaskhabar.com

Read More

इंदौर। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां शनिवार को कहा कि देश की सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।  मध्यप्रदेश के इंदौर के में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन (ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट) के सूचना प्रौद्योगिकी एवं ईएसडीएम विषय पर चर्चा करते हुए शनिवार को रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस ही बेहतर गवर्नेंस है। इसलिए ई-वीजा, ई-मंडी, ई-स्कॉलरशिप, ई-हॉस्पीटल जैसे प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। प्रसाद ने आगे बताया कि पिछले साल 4000 स्टार्ट-अप शुरू किए गए हैं। छोटे शहरों में बीपीओ खोलने की योजना में मध्यप्रदेश में 3500 बीपीओ स्वीकृत किए गए हैं। मोबाइल बनाने की 40 कंपनियां स्थापित हुई हैं। प्रसाद ने कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश में डॉटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स में पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री शुरू करने वालों को लगभग 25 प्रतिशत की सहायता केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है और राज्य सरकार अलग से सहयोग करती है।  प्रदेश के राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने निवेशकों से कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री लगाने का प्रस्ताव लाइए, सहयोग के लिए हम तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की मांग के अनुरूप ईएसडीएम पॉलिसी में बदलाव किया गया है। एम-2 आई इंटरनेशनल के पार्टनर अजित मनोचा ने ईएसडीएम के ग्लोबल पर्सपेक्टिव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत सॉफ्टवेयर के मामले में विश्व में नंबर एक है। जीएससी स्नीडर इलेक्ट्रिकल्स के प्रमुख के.पी. शर्मा ने कहा कि वह मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। वहीं इनफिनियन टेक्नोलॉजी के एमडी विनय सिनॉय ने इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री की संभावनाओं और इसके ग्लोबल फुटप्रिंट के बारे में बताया। उद्योगपति एलेक्जेंडर वर्गीस ने ईएसडीएम के लिए मध्यप्रदेश में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।साभार-khaskhabar.com

Read More

यदि आपको भी भूलने की आदत है। कई बार जरूरी सामान इधर-उधर रख कर भूल जाने की समस्या है। इसका एक प्रमुख कारण होता है एकग्रता की कमी होना। ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों में ये आम समस्या बनी रहती है। वैसे तो आपको ये सामान्य सी आदत लगती होगी। लेकिन कई बार ये यही आदत एल्जाइमर जैसी बीमारी के रूप में सामने आती है। अगर आपको भी ये समस्या महसूस होती है तो अपने आहार में सेज की पत्तियों की चाय शामिल कर लीजिए। गारंटी है इससे आपको बेहद फायदा होगा। आपको शायद यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये एक आजमाया हुआ नुस्खा है। वैसे तो ये पौधा सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसलिए यह बगीचे में आसानी से मिल जाता है। इसके इस्तेमाल से कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते है। इसके सेवन से न केवल आपकी याददाश्त मजबूत होगी, बल्कि यह स्वास्थ्य सबंधी जैसे कि कोल्ड, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों और बुखार व्यक्ति की भी दिमाग तेज कर देता है। इस पौधे का शोध भी किया जा चुका है। जिससे यह बात सामने आई कि यह वास्तव में याददाश्त बढ़ाने के रूप में प्रभावी ढंग से काम करता है। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूकैसल एण्ड नॉर्थमबिया में मेडिक्लिनिकल प्लांट रिसर्च सेंटर ने एक अध्ययन किया। जिसमें अध्ययनकर्ताओं ने 18 से 37 साल की उम्र के 44 लोगों पर यह रिसर्च की। इनमें से कुछ लोगों को सेज के ऑयल कैप्सूल दिए गए और कुछ को प्लेसबो। इसके बाद उन्हें कुछ शब्द याद करने के लिए दिए गए। परिणाम में सामने आया कि जिन लोगों को ऑयल कैप्सूल दिया गया था, उनको ज्यादा शब्द याद थे। इसके खाने से कोई साइट इफेक्ट भी नहीं है। रिसर्च के अनुसार सेज के पौधा एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है। जो फायदेमंद है,लेकिन इसका इस्तेमाल प्रोग्नेंट महिला को नहीं करना चाहिए। सेज के पत्तो का इस्तेमाल आप चाय में डालकर कर रोज पी सकते है आप अपने सिर पर सेज ऑयल से मालिश कर सकते हैं। इन सबके अलावा आप इसे सूप, पिज्जा आदि में टेस्ट के लिए यूज कर सकते हैं।     साभार-khaskhabar.com

Read More

सलमान खान और लूलिया वंतूर के ब्रेकअप की खबरों के बाद सभी को लग रहा था कि दोनों ने अपनी अपनी राहें अलग अलग कर ली हैं, लेकिन लूलिया के एक नए पोस्ट ने फिर से दोनों की रिलेशनशिप के होने की अटकलों को हवा दे दी है। दरअसल लूलिया ने विदेशी होने के बावजूद करवा चौथ पर एक पोस्ट डाला।पोस्ट भी ऐसा कि पूरी तरह भारतीय भावनाओं से लबरेज।    लूलिया ने इसमें करवा चौथ की अहमियत और दो इंसानों को कम्पेयर किया है। पोस्ट में लूलिया ने लिखा है कि भगवान ने हर किसी को दो आंखें, दो कान, दो हाथ, दो पैर दिए हैं, मगर कंप्लीट होने के लिए हमें मैचिंग हार्ट की जरूरत होती है। प्यार हमें मिलने वाला सबसे खूबसूरत गिफ्ट है। अब इतनी खूबसूरत लाइनें भले ही अंग्रेजी में लिखी हो पर प्यार की खूबसूरती इसमें नजर आती है। अब सवाल यह कि करवा चौथ का पोस्ट और व्रत सलमान को याद करके नहीं लिखा होगा तो किसके लिए होगा।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में गजब की गेंदबाजी के दम पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। दिल्ली में हुए दूसरे वनडे में उन्होंने बढिय़ा बल्लेबाजी कर 36 रन की पारी खेली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस की ओर से दमदार खेल की बदौलत 23 वर्षीय हार्दिक ने इसी साल भारत की टी20 टीम में स्थान बनाया था। वनडे सीरीज में हार्दिक के प्रदर्शन को देखकर भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व मुख्य चयनकर्ता किरण मोरे ने उनकी जमकर तारीफ की है।   मोरे ने कहा कि हार्दिक इस समय भारतीय टीम के लिए सबसे बढिय़ा ऑलराउंडर हैं और आने वाले समय में वे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जब मैंने हार्दिक को टीम के लिए पहला वनडे खेलते हुए देखा तो मैं उनकी गेंदबाजी का मुरीद हो गया क्योंकि जिस तरह वे अपनी गेंदबाजी में लगातार अपनी गति में परिवर्तन कर रहे थे वह बेहद लाजवाब था। मोरे ने कहा कि हार्दिक अपनी बल्लेबाजी के साथ एक बेहतर गेंदबाज भी है। हार्दिक के पास गेंदबाजी में लगातार बदलाव कर विरोधी टीम के विकेट चटकाने की विशेष प्रतिभा है। एक घटना को याद करते हुए मोरे ने कहा कि एक दोस्ताना मैच में हमारे एक गेंदबाज की गैरमौजूदगी में हमने हार्दिक से शुरुआत करने को कहा था। उस मुकाबले में हार्दिक ने अद्भुत गेंदबाजी की और उसी मैच के बाद वेएक परिपक्व गेंदबाज बने। उस दिन मैंने उनके अंदर छुपे एक गेंदबाज के असली जूनून को पहचाना जो कि सच में एक तेज गेंदबाज के अंदर होना चाहिए। तब ही मैंने यह मान लिया था कि हार्दिक जल्द ही राष्ट्रीय टीम में बतौर ऑलराउंडर चुने जाएंगे। जब मोरे से हार्दिक और महान ऑलराउंडर कपिल देव से तुलना के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब बाद की बात है। अभी हार्दिक का करिअर शुरू हुआ है और उनके सामने पूरा भविष्य पड़ा हुआ है। कपिल हमारे देश की सबसे शक्तिशाली प्रतिभा है और उन्होंने हमारे देश के लिए क्रिकेट में बहुत कुछ दिया है। उनकी कप्तानी में भारत ने न सिर्फ विश्व कप जीतता बल्कि उनके समय टीम इंडिया ने कई सुनहरे पल जिए हैं। सिर्फ एक मैच के आधार पर हम हार्दिक को देश का अगला कपिल देव नही कह सकते। अभी हार्दिक को देश के लिए सभी प्रारूपों में अच्छा खेलते रहना होगा। बाद में ही यह निर्धारित किया जा सकता है कि क्या हार्दिक में भी वही प्रतिभा और जूनून है, जो एक समय में कपिल के पास हुआ करता था देश के लिए। हार्दिक ने इस साल 16 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 78 रन बनाने के साथ 15 विकेट चटकाए हैं। वे विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य थे।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के साथ जल्द ही पांज हजार करोड़ रुपये की बेहद हल्की 145 हावित्जर तोपों की खरीद का सौदा होने की उम्मीद है। 1980 में बोफोर्स घोटाले के बाद पहली बार भारत तोपों का ऐसा सौदा करने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एम777 तोपों की फाइल को स्वीकृति दे दी। सौदे पर मुहर के लिए इसे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति के पास भेजे जाने सेपहले वित्त मंत्रालय की स्वीकृति ली जाएगी। सूत्रों का कहना है कि सौदे में कुछ बदलाव किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने सेना की बख्तरबंद टुकडिय़ों के लिए इस्रायल से 4900 रेडियो सेट की खरीद के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय तोपें जल्द पाने के लिए इसकी आपूर्ति की समयसीमा पहले ही कम कर चुका है। भारत ने इन तोपों की खरीद के लिए अमेरिकी सरकार को अनुरोध पत्र भेजा था, जिस पर अमेरिका ने स्वीकृति दे दी और जून में सौदे की सेवा शर्तों को मंजूरी दी गई। ऑफसेट नीति के तहत भारत 25 तैयार तोपें लेगा। शेष तोपों को बीएई सिस्टम महिंद्रा के साथ साझेदारी के तहत भारत में तैयार करेगा।  चीन से लगी सीमा पर तैनाती होगी चीन से लगे सीमावर्ती ऊंचाई वाले इलाके अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में इन तोपों को तैनात किया जाएगा। इस तोप की रेंज 25 किलोमीटर है। हेलीकॉप्टर के जरिये ले जाई जा सकने वाली हावित्जर तोपों का प्रस्ताव बीएई ने दस साल पहले भारत को दिया था।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । क्रिकेटर एवं पूर्व भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी में शामिल किए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी दो-फाड़ होती दिख रही है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां सिद्धू को ज्यादा भाव नहीं देने की वकालत कर रहे हैं वहीं राज्य के कुछ अन्य कांग्रेसी नेता और पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर सिद्धू की यथाशीघ्र पार्टी में एंट्री चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, दरअसल सिद्धू की कांग्रेस में एंट्री पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के बीच चल रही अदावत के बीच फंस गई है। आम आदमी पार्टी से बातचीत टूटने के बाद बाजवा ही कांग्रेस और सिद्धू के बीच मध्यस्थ बनकर उभरे हैं। इनके माध्यम से ही कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व के बीच बात चलती रही। उधर, अमरिंदर सिंह लगातार ऐसी बात से इनकार करते रहे हैं। खबरों के अनुसार, सिद्धू को डिप्टी सीएम पोस्ट की पेशकश भी बाजवा की तरफ से ही की गई। इधर, कांग्रेस इस मामले में हड़बड़ी में कोई फैसला नहीं करना चाहती है। शुक्रवार को बाजवा ने कांग्रेस नेतृत्व पर दबाव बनाते हुए कहा कि इस बार पार्टी को 2012 की तरह गलती नहीं करनी चाहिए, जब पार्टी ने मनप्रीत बादल से गठबंधन करने से इनकार कर दिया था जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा था। लेकिन कांग्रेस सिद्धू पर कोई फैसला लेने से पहले अमरिंदर को भी विश्वास में लेना चाहती है। मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहाा, ‘इसके दो पहलू हैं। सिद्धू आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों से संपर्क में हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी से हाथ जला चुके सिद्धू कांग्रेस में ही आना चाहते हैं। अगर वह कांग्रेस में शामिल होते हैं तो हमारे लिए बड़े राजनीतिक स्टार की तरह होंगे।’ सूत्रों ने बताया कि बाजवा ने आलाकमान को बताया है कि पार्टी के लिए एक-एक सीट अहम है। बाजवा ने कहा है कि सिद्धू को जल्दी पार्टी में शामिल किया जाना चाहिए। पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी सिद्धू को जल्द कांग्रेस में शामिल कराना चाहते हैं। सिद्धू के लिए कांग्रेस से दोनों तरह के ऑफर हैं, एक ओर जहां कांग्रेस के कई नेता उन्हें जल्दी से पार्टी में शामिल करना चाहते हैं वहीं उन्हें उप मुख्यमंत्री के पद का ऑफर देने की बात भी कही जा रही है, लेकिन अमरिंदर सिंह इसे सही नहीं बता रहे हैं। हालांकि अमरिंदर की राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद ऐसी भी खबरें हैं कि सिद्धू खुद की अपनी रणनीति बना रहे हैं सूत्रों के मुताबिक, अमरिंदर सिंह सिद्धू को ज्यादा भाव देने के मूड में नहीं हैं ताकि वह सौदेबाजी नहीं कर सके। पंजाब के चुनावी मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि इस मुलाकात में सिद्धू के मुद्दे पर बात नहीं हुई। अगले महीने से राहुल पंजाब दौरे पर जाने वाले हैं। हालांकि अमरिंदर ने साथ ही कहा कि जो भी कांग्रेस की नीतियां और कार्यक्रम मानने को तैयार हैं, उनका पार्टी में स्वागत है।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । कोसीकलां के नन्दगांव रोड स्थित हिन्दू इण्टर काॅलेज में संसद शहीद घनश्याम सिंह पटेल की वरसी पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों द्वारा शहीद को भावभीनि श्रद्धान्जली देकर उनको नमन किया। श्रद्धान्जली देते हुए मुख्य अतिथि रनवीर सिह एस.आई दिल्ली पुलिस एंव विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य केप्टन बिजेन्द्र सिह ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारे देश पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वालों की कमी नहीं है। हमारे देश की मिटटी ने ऐसी माताओं को जन्म दिया है कि वह अपने कलेजे के टुकडों को देश की आन वान शान की रक्षा के लिए तैयार करती आयीं है और आगे भी करती रहेंगीं। उन्होने विना नाम लिए पाक पर हमला बोला और कहा कि सुधर जाओं और अपनी आदतों से वाज आओं बरना एक के बदले हजारों को खो दंेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हेमन्त कुमार एंव संचालन कमल सिह ने किया। श्रद्धान्जली देने वालों में शहीद घनश्याम के सुपुत्र बच्चू सिह, संजय खण्डेलवाल, भगवान सिह, अजय कुमार शर्मा, ऐकरन सिह, हरीशंकर, बुजभुवन, रूपेन्द्र कुमार गुप्ता, वांके विहरी अग्रवाल, विष्णु कुमार अग्रवाल, श्रीमती सरोज तिवारी, रेनू भारद्वाज, गिर्राज प्रसाद शर्मा, खगेन्द्र लाल, हेमन्त कुमार, लाखन सिह, भारती आदि मौजूद थे।

Read More

गोविन्द नगर थाना का परिवारीजनों ने किया घिराब  मथुरा । महाविद्या काॅलोनी फेज-2 के पार्क में बने सीवर टैंक के धस जाने से गुरूवार देर सायं एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक बालक पार्थ पुत्र जितेन्द्र असथाना की मौत हो गई। यह बच्चा तीन बहिनों के बीच अकेला भाई है। पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग और कालोनी वासी इस हादसे के लिये नगर पालिका और विकास प्राधिकरण को जिम्मेदार ठहरा रहे है। शुक्रवार इसको लेकर पीड़ित परिवार के लोगों और काॅलोनीवासियों ने गोविन्द नगर थाने पर प्रदर्शन किया और चेयरमैन व विकास प्राधिकरण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोविन्द नगर की महाविद्या कॉलोनी फेस-२ में गुरूवार रात्रि कुछ बच्चे यहां बने पार्क में खेल रहे थे। खेलते-खेलते वह यहां बने सीवर टैंक के ऊपर जा पहुंचे और अचानक तेज धमाके के साथ सीवर टैंक के ऊपर बना इंटरलॉकिंग खरंजा ढह जाने से छरू बच्चे उसमें जा गिरे। धमाके की आवाज सुन आसपास खेल रहे कुछ और बच्चों ने हल्ला मचा दिया। घटना से क्षेत्र में एकाएक दहशत फैल गई। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा सीओ सिटी आलोक प्रियदर्शी, सिटी मजिस्टे्रट रामअरज यादव भी मय फोर्स के यहां पहुंचे। मौके पर पहुंचे युवाओं व पुलिसकर्मियों ने हिम्मत करके एक बालिका समेत पांच बच्चों को निकाल लिया। लेकिन एक बालक छह वर्षीय  पार्थ पुत्र जितेन्द्र अस्थाना निवासी महाविद्या कॉलोनी फेस-2 को तलाशने में काफी मशक्कत करनी पडी। करीब चार घण्टे बाद उस मासूम पार्थ का शरीर दिखाई दिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और वह जिंदगी की जंग हार चुका था। पार्थ की मौत की सूचना पर पूरे इलाके शोक की लहर दौड गई। उसमें घर-परिवार में कोहराम मच गया। मचे भी क्यों न, क्योंकि पार्थ अपने घर में दो बहिनों के बीच अकेला भाई था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों में नगरपालिका को लेकर काफी आक्रोश था क्योंकि इतने बडे हादसे के बाद भी नगरपालिका का कोई नुमाइंदा यहां नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह जब शव का पोस्टमार्टम होकर आया तो आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने पहले तो थाने पर शव रखकर धरना प्रदर्शन किया और उसके बाद चैराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग नगरपालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता, ईओ डा.ब्रजेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्टे्रट रामअरज यादव, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी मय फोर्स के यहां पहुंच गये। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर शांत कर कहा कि सीवर लाइनों पर बेरीकैंटिग की जायेगी। सीवरों की ग्रेविटी की जांच की जायेगी। मृतक बच्चे के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए शासन को लिखा जायेगा। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों पर बच्चे के पिता जितेन्द्र अस्थाना की तहरीर पर पुलिस ने पालिकाध्यक्षा, ईओ, जेई व ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि 1997 में पार्क, सीवर टैंक व पानी की टंकी को एमबीडीए द्वारा बनाकर नगरपालिका को सौंप दिया गया। तब से नगरपालिका ही इसका रख रखाव कर रही है। अभी कुछ माह पहले ही पार्क का सौंदर्यीकरण कराया गया लेकिन सीवर के ऊपर मात्र टायल लगा कर उसकी खानापूर्ति कर दी गई।

Read More