मथुरा

करण जौहर अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के लिए आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने वाले हैं। इस फिल्म के रिलीज के लिए करण जौहर हर किसी का दरवाजा खटखटाते रहे हैं, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है। अब यह देखना होगा की गृहमंत्री से मुलाकात के बाद इस मुद्दे का क्या हल निकलता है। फिल्म मेंं पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के चलते एमएनएन उनकी फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र में फिल्म की रिलीज को लेकर करण को एमएनएस से धमकी भी मिल चुकी है। इसके बाद से कुछ मल्टीप्लेक्स के बाहर सुरक्षा के इंतेजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। अब वो इसके लिए आज  12:30 गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे। करण जौहर के साथ मुकेश भट्ट और सिद्धार्थ राय कपूर भी गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे। बता दें पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध उड़ी हमले के बाद से होना शुरू हुआ है। करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। करण भी फिल्म की रिलीज को लेकर अड़े हुए हैं कि वो ना तो फिल्म से फवाद का रोल कट करेंगे और ना ही रिलीज डेट को आगे बढ़ाएंगे। अब देखना होगा की गृहमंत्री से आज मुलाकात करने के बाद इस मुद्दे का क्या हल निकलता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

निशंतान दम्पत्ति संतान प्राप्ति के लिये लगायेगें राधारानी कुण्ड में डुवकी गोवर्धन । राधारानी कुण्ड पर प्राचीन परम्परानुगत चला आ रहा सन्तान प्राप्ति का अहोई अष्टमी स्नान इस वार 22, 23 अक्टूवर को संमपन्न होगा। अहोई अष्टमी स्नान पर्व की सभी तेयारी लगभग जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत द्वारा पूर्ण कर लीं गई है। पुलिस प्रशासन भी सभी पोईन्टों को चिन्हित कर श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा ब्यवस्था में कोताही बरतने के मूढ में नही है। पुलिस सुरक्षा ब्यवस्था की कमान स्वयं क्षेत्राधिकारी  अजय कुमार संभाल रहे है। अहोई अष्टमी मेला की तेयारियों के वारे में जानकारी देते हुए कृष्ण मुरारी ने बताया कि अन्य बर्षो की अपेक्षा इस वार जिला प्रशासन द्वारा अहोई अष्टमी मेला पर श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा ब्यवस्था से लेकर आने जाने वाले पोईन्ट तथा पार्किग स्थलों को चिन्हित कर व्यापक इंतजामात किये है। जिलाधिकारी नितिन बंसल के साथ साथ बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर ब्यवस्थाऐं परखी। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन बंसल ने मथुरा बृन्दावन बिकास प्राधिकरण के जैई को राधारानी परिक्रमा मार्ग में सोडियम लाईटें जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिये। थाना प्रभारी बिकास तोमर ने बताया कि अहोई अष्टमी मेला पर्व पर सुरक्षा की द्रष्टि से पुलिस के ब्यापक इंतजामात किये है कहीं किसी भी प्रकार की कोई असुविधा श्रद्धालु भक्तों को नही होने दी जायेगी। साथ राधारानी कुण्ड पर घूमने वाले आवारा सांडों को दो दिन के लिये हिरासत में रखे जाने को नगर पंचायत कर्मियों से कहा गया है। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी एमपी सिंह, चैकी प्रभारी रनवीर सिंह, चेयरमेन प्रतिनिधि दाउजी ठेकेदार, कृष्ण मुरारी, अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल सवइंसपैक्टर पंकज यादव, बिपिन गौतम जीतेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा । नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा-वृन्दावन प्रदीप माथुर ने जनता की बहुत पुरानी माॅग एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी सड़क, जिसकी वजह से इस क्षेत्र के हजारों नागरिकों को आवागमन में बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। विधायक प्रदीप माथुर ने अपने अथक प्रयासों से इस क्षेत्र की सड़क को बनवाये जाने का प्रयास कर इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त करी। इसी क्रम में विधायक माथुर ने क्षेत्र के निवासियों के साथ इस सड़क का शिलान्यास किया। सड़क शिलान्यास के दौरान स्थानीय जनता को संबोधित करते श्री माथुर ने कहा कि यह सड़क मेरे द्वारा स्वीकृत करा लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई जा रही है, जिसमें 500 मी0 सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा तथा 1 किमी0 डामरीकरण की सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा, जिसकी लागत 77 लाख 32 हजार रुपये है। इस सड़क के निर्माण की गुणवत्ता का खयाल रखना क्षेत्रीय जनता का परम अधिकार है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों में नरेन्द्र प्रधान नबादा, ओमप्रकाश प्रधान अड़ूकी, चै0 श्याम सिंह, निरंजन पटेल, तेजवीर सिंह, लाल उस्मानी, रामभरोसी सिंह, कर्मवीर छौकर, कनौजिया सभासद आदि क्षेत्रीय जनता सहित मौजूद रहें। 

Read More

मथुरा । बुधवार राहुल संदेश यात्रा ने छाता विधान सभा क्षेत्र के गाॅव बुखरारी, नगला बरी, धनौता, रुपनगर, बुद्धगढ़ी, फूलगढ़ी आदि गाॅव में भ्रमण किया तथा जनसंपर्क किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहें जिला अध्यक्ष काॅग्रेस कमेटी, मथुरा सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार तथा सपा पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में है। केन्द्र सरकार ने किसानों के लिये कुछ नही किया तथा उनके द्वारा उत्पादित फसल को कम मूल्य पर खरीद कर बड़े व्यापारियों द्वारा अधिक मूल्य पर बेचे जाने की छूट देकर बड़े व्यापारियों को फायदा पहुॅचाया है तथा किसानों का दोहन किया है। आज महंगाई चरण पर है। सरकार कहती है कि महंगाई कम हुई है, जबकि बाजार में हर आवश्यक वस्तु के लिये अधिक दाम देने के लिये किसान मजदूर और जनता मजबूर है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिनों दिन खराब हो रही है तथा चाचा भतीजे में विवाद के कारण प्रदेश का विकास कार्य रसातल में चला गया है।  इस यात्रा में काॅग्रेस के प्रदेश पर्यदेक्षक श्री प्रकाश निधि गर्ग जी, प्रदेश महिला काॅग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती लता चैहान, सुरेन्द्र सिंह एड., छाता नगर अध्यक्ष आसिफ कुरैशी, छाता पूर्व चेयरमैन हेम कुमार गुप्ता, मंगीलाल गुप्ता, चै0 दिगम्बर सिंह, केदारनाथ तिवारी, धर्मेन्द्र प्रताप एड., दौलतराम गोला, गजेन्द्र शर्मा, गोपीचन्द, कान्हा सिंह प्रधान, गुरुपाल सिंह, बच्चू, अमर प्रधान, गोपाल मास्टर, वेदपाल, यादराम, हरी सिंह आदि उपस्थित रहें। 

Read More

मथुरा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार यादव ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उच्चतम न्यायालय से देश भर में तहसील स्तर तक 12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें सक्सैशन, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, धारा-138 एन.आई.एक्ट, भरण पोषण, वैवाहिक, व्यवहारिक, स्टाम्प, बैंक वसूली, उपभोक्ता फोरम, राजस्व, चकबंदी, मेंडबंदी, दाखिल खारिज, भूमि अधिगृहण, किरायेदार आदि वादों, सेवा विवादों, पंजीयन-स्टाम्प,मोबाइल फोन-केबिल नेटवर्क, पर्यावरण प्रदूषण, अध्यापकों के वेतन भुगतान, राशन कार्ड-बीपीएल कार्ड, जाति-आय प्रमाण पत्र, आयकर, बैंकध्वित्तीय संस्थानों से संबंधित आदि मामलों तथा निकायों से संबंधित टैक्स वसूली और वाणिज्य अधिनियम, बांट-माप,चलचित्र अधिनियम- मनोरंजन कर, निकायों-प्राधिकरण, वन अधिनियम, मोटरयान अधिनियम आदि के अंतर्गत किए गये सभी प्रकार के चालानों का भी न्यायालयों व्दारा आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लोक अदालत में निस्तारण किया जायेगा। प्राधिकरण सचिव यहां सदर तहसील ब्लाॅक सभागार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपील की कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से नागरिक अधिकाधिक संख्या में अपने वादोंध्शिकायतों का निपटारा करायें। साथ ही अपने आस पास क्षेत्रों में भी नागरिकों को इसकी जानकारी देकर लाभ उठाने हेतु अवगत करायें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ब्रजेश खन्ना सहित ब्लाॅक स्तर के अधिकारीगण, किसान एवं ग्रामीण शहरी अनेकों नागरिक शिविर के दौरान उपस्थित रहे। प्राधिकरण सचिव ने सूचना के बावजूद तहसील के किसी  प्रतिनिधि के उपस्थित न होने को विशेष रूप से चिन्हिंत किया।

Read More

मथुरा । लूट की योजना बनाते अन्तर्राज्यीय गिरोह के शातिर छः लुटेरों को कोतवाली पुलिस टीम ने कृष्णानगर क्षेत्र से दबोच लिया। उनके कब्जे से नाजायज असलाह, कारतूस तथा नशीला पाउडर सहित 60 हजार की नगदी बरामद की है। विदित हो कि इन्होंने जिला उन्नाव राजस्थान तथा फरह में हुई बड़ी लूट का जुर्म भी कबूला है। पुलिस ने आज प्रेसवार्ता में मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जनपद में बढ़ती लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी निर्देशन में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार जायसवाल को मुखबिर से सूचना मिली कि कृष्णानगर क्षेत्र में रहने वाले किसी सर्राफ को लूटने की फिराक में माल गोदाम रोड स्थित रेलवे पटरी के मध्य झाड़ियों में अन्तर्राज्यीय गिरोह के छह लुटेरे योजना बना रहे है। सूचना  पर कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल एवं चैकी बाग बहादुर प्रभारी सत्यवीर सिंह एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने पूरी घेराबंदी करते हुए उनके सरगना मन्नू बाल्मीकि उर्फ मंजीत पुत्र प्रेमसागर निवासी किशोरपुरा कोतवाली वृंदावन हाल निवासी उत्तमनगर दिल्ली तथा बाकी उसके साथी अजय पुत्र पीतममल निवासी हरदाया थाना अछनेरा जिला आगरा, प्रमोद कुमार पुत्र रामबाबू निवासी लखनपुर थाना सिकन्दरा जिला आगरा, मन्नू उर्फ अनूप पुत्र शंकरलाल निवासी के-181 रेलवे काॅलौनी गोपाल नगर थाना हाइवे, कृष्णा बघेल पुत्र हरी सिंह निवासी रसूलपुर थाना चांदहट जिला पलवल हरियाणा। लक्ष्मण पुत्र सियाराम निवासी छरौरा थाना वृंदावन जिला मथुरा को दबोच लिया। .इन्होंने जिला उन्नाव में पांच किलो सोना व 55 लाख रुपए की लूट, कन्नौज मेें दो किलो सोना व 19 लाख रुपए लूट सहित  फरह में भी लूट की बड़ी घटनाएं की है। एसपी सिटी के अनुसार पकड़े गए यह लुटेरे मथुरा के एक सर्राफ को लूटने की फिराक में थे, यह सभी अंतर्राज्यीय गिरोह चलाते है। मन्नू वाल्मीकि, प्रमोद कुमार, कृष्णा बघेल पर लगभग दो दर्जन मुकद्में डकैती, लूट एवं हत्या के चल रहे है। 

Read More

कुख्यात सतेन्द्र फौजी गिरोह का सदस्य रामवीर भी गिरफ्त में मथुरा । शातिर लुटेरे और सुपारी किलर गिरोह के चार सदस्यों को वृन्दावन पुलिस ने पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। अनेक लूट कर चुके बदमाश फिलहाल सुपारी लेकर एक महिला की हत्या करना चाहते थे। इन बदमाशों का सम्बन्ध कुख्यात सतेन्द्र फौजी गिरोह से है। इनके पास से पुलिस ने नगदी, लूटे हुये कुछ सामान, मोबाइल, तमंचे कारतूस बरामद किये है। बताया गया कि वृन्दावन पुलिस के निरीक्षक को मुखबिर से जानकारी मिली कि कुछ कुख्यात बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे है। इस खबर पर पुलिस ने छटीकरा रोड से घेराबंदी कर पुख्यात रामवीर पुत्र शिवसिंह, निवासी चैमुहां, तेजपाल पुत्र मोहनश्याम, मोनू पुत्र ब्रिजेश शर्मा तथा जगवीर पुत्र गोवर्धन को पकड़ लिया जबकि इनके साथी अनिल टोंटा निवासी बरहरा, हरिओम निवासी चैमुहां भागने में सफल रहे। बताते है कि यह गिरोह लूटपाट और हत्या के काम में संलग्न था। पकड़े गये बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे गतदिनों छाता में बाइक सवार से 4500 रूपये और महिला से सोने के कुण्डल तथा एक एफ जैड गाड़ी लूट चुके है। छटीकरा गोवर्धन रोड पर बाइक सवार से 500 रूपये और एक मोबाइल लूटा। जबकि सेमरी छाता में मैजिक चालक से 400 रूपये और एक मोबाइल लूूटा है। इनके पास से बाइक, 2 समर सेविल, इन्वर्टर, कई मोबाइल, तीन तमंचे, 11 कारतूस, सोने की चैन, अंगूठी, टाॅप्स बरामद हुई है। पकड़े गये बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे मथुरा के सूर्यनगर काॅलोनी हाइवे में रहने वाली राधा ठाकुर पत्नी प्रीतम फौजी की 8 लाख में सुपारी लेकर उसकी हत्या करना चाहते थे। इन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व राधा के पति प्रीतम की मौत हो गई थी। राधा को मौत के बाद 40 लाख रूपये मिलने वाले थे। उसी रूपये को लेकर राधा के ससुरालीजनों में गलत नीयत पैदा हो गई। उन्हीं लोगों द्वारा इस गिरोह के लोगों को 8 लाख में राधा को मारने की सुपारी दी गयी जिसमें से 4 लाख रूपये एडवान्स आ गया था। बदमाशों को 20 हजार रूपये खर्चे के अलग दिये गये थे। ये राधा की हत्या करने जा रहे थे। आझई कट के नजदीक से इन्हें पकड़ा गया है। पकड़े गये बदमाशों में रामवीर पुख्यात सतेन्द्र फौजी गिरोह का सदस्य है। गतदिनों छाता में बजाज फैक्ट्री के लोगों पर हुई। गोलीबारी की घटना में भी रामवीर शामिल था। पुलिस ने बताया कि पुख्यात सतेन्द्र फौजी अब तक हत्या लूट जैसे गंभीर अपराध कर चुका है। उस पर पुलिस का इनाम भी बताया जाता है। 

Read More

नीवू के पेड़ पर लटका हुआ था मृतक साधू का शव गोवर्धन । थाना गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग ंिस्थत संत निवास आश्रम में एक 45 बर्षीय साधू का शव पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। घटना की जानकारी आश्रम के मेनेजर को लगने पर मामले की सूचना थाना गोवर्धन पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहॅुची थाना पुलिस ने मृतक साधू के पेड पर लटके शव को जमीन पर उतारा। पुलिस मृतक साधू के शव का पंचनामा भर पोष्डर्माउम के लिये भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित संत निवास आश्रम में करीव 45 बर्षीय मृतक साधू 17 अक्टूवर को आया था। मृतक साधू 18 अक्टूवर की रात्री में आश्रम के पुजारी भगतदास त्यागी से  गिरिराज प्रभु की सप्तकोसिय परिक्रमा करने को कहकर गया था। जिसकी 19 अक्टूवर सुबह करीव 9 बजे आश्रम में लगे एक पेड पर फांसी के फंदा से शव लटका हुआ पुजारी भगतदास ने देखा तो पुजारी घवरा गया। और घटना की जानकारी आश्रम के मेनेजर को दी गई मेनेजर ने उक्त घटना की सूचना थाना गोवर्धन पुलिस की दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा और साधु के शव की शिनाख्त करने में जूट गई। साधू ने लाल कपडा पहने हुए थे। साधू के पास एक मोवाईल फोन तथा एक बेग मिला है। जिसके आधार पर साधू के शव की शिनाख्त कराई जा रही है। थाना प्रभारी बिकास कुमार तोमर ने बताया कि एक 45 बर्षीय साधू संत निवास आश्रम में आकर रूका था जिसका शव आज संत निवास आश्रम में लगे एक पेड पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। जिसकी शिनाख्त झल्लन झा निवासी बिहार बताया जा रहा है। मामले की जाॅच की जा रही है। जाॅच में स्पस्ट होने पर बिधिक कार्यवाही की जायेगी।  

Read More

चार सूत्रीय मांगो लेकर डाककर्मी घेरावकर देगें धरना मथुरा । गोवर्धन कस्बे की ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वावधान में ग्रामीण डाक सेवकों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य डाकघर मथुरा कार्यालय पर 20 अक्टूबर गुरूवार को घेराव कर धरन प्रदर्शन किया जायेगा। धरना में बोनस का भुगतान, कैट में सिविल नौकरी का शपथ पत्र, डाक कर्मचारी का दर्जा, कमैटी की रिपोर्ट लागू करें आदि मांगों का प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन मुख्य डाक अधीक्षक को सौपा जायेगा। सभी ग्रामीण डाककर्मी धरना में पहुंचे। यह जानकारी अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के प्रखण्डीय मंत्री विजय शंकर शर्मा ने दी।

Read More

मथुरा । गोवर्धन क्षेत्र के सौंख कस्बा से स्कारपियों भाड़े के नाम पर जयपुर राजस्थान के लिये बुक करके दो अज्ञात युवकों ने गाड़ी के ड्राईवर को दौसा में बांधकर फेंक गये और स्कारपियों को लूट ले गयें। अभी तक पीड़ित युवक ने कोई रिपोर्ट दर्ज नही करायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख से मंगलवार शाम को करीब 5 बजे कस्बा के शेड़ के मठ गाड़ी स्टैण्ड पर दो अज्ञात  युवकों ने देवीलाल की स्कारपियों गाड़ी जयपुर राजस्थान की कहकर बुक की। और कुछ देर बाद दोनों युवक स्कारपियों गाड़ी लेकर जयपुर के लिये रवाना हो गये। देर रात्रि करीब 1 बजे रास्ते में राजस्थान के दौसा जिले के निकट गाड़ी ड्राईवर को गाड़ी रोकने के लिये कहा और ड्राईबर ने गाडी रोक ली। और ड्राईवर के साथ मारपीट करने लगे और बाद में ड्राईवर को रस्सी से बांधकर रास्ते में डाल गये। और गाड़ी को छुड़ा ले गये। पीड़ित ड्राईवर नगला खारी निवासी देवीलाल ने शोर मचाया तब तक अज्ञात दोनों युवक गाड़ी को लेकर भाग निकले। घटना को लेकर अभी तक पीड़िघ्त ने कोई रिपोर्ट दर्ज नही करायी है। 

Read More