मथुरा

मथुरा । कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित आर्य समाज रेलवे फाटक पर बुधवार तड़के अप लान की लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक पुजारी की घटनासथल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उसके परिवारीजनों को सूचना दे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गोपालपुरा आर्य समाज रोड निवासी महेश चंद पुत्र बंसत लाल था। महेश चंद आज सुबह रेलवे क्राॅसिंग के निकट रेलवे गुमटी के निकट अप लाइन की 19402 लखनऊ अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आकर महेश चंद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महेश चंद आर्य समाज क्षेत्र में ही स्थित गिर्राज जी मंदिर पर सेवा करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने पुलिस कार्यवाही से इंकार करते हुए बताया कि मृतक महेश चंद आर्य को मिर्गी रोग है। जिसके कारण उसके साथ यह घटना घटी है। 

Read More

मथुरा । थाना जमुनापार से चंद कदमों की दूरी पर बीतीरात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मिस्त्री को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज, परिजनों को सूचना दे दी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बीतीरात संजय पुत्र चरन सिंह निवासी थाना जमुनापार गांव हयातपुर एक ट्रक मिस्त्री है, जो बीती रात में वर्कशाॅप से कार्य को समाप्त कर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था कि बम्बा के निकट एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ थाना जमुनापार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा । दिल्ली निवासी एक दम्पत्ति से पौने दो माह पूर्व तीन सशत्र बदमाश 20 हजार रूपये नगद गले की सोने की चैन कान के टोक्स एक एटीएम कार्ड मोबाइल और गाड़ी के कागजात छीनकर ले गये। बताया गया कि गत 5 सितम्बर को शाहपुर नई दिल्ली निवासी भोपाल पुत्र ओमप्रकाश अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे। तभी हथियार बंद बदमाशों ने कार को रूकवाकर भोपाल व उसकी पत्नी से नगदी सोने के जेबर मोबाइल आदि सामान छीन लिया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दिल्ली में दर्ज करायी। जिसे दो रोज पूर्व यहां छाता थाने में दर्ज किया गया है। 

Read More

मथुरा । थाना राया के थोकसारू सरूआ निवासी कुसुुमा देवी पुत्री उदयवीर ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसे व उसकी बहिन को ससुरालीजन दहेज में एक लाख और अल्टो कार की मांग पूरी न करने पर कुसुमा व ममता का उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में विजय पुत्र रनवीर निवासी गईजरा राया आदि दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। 

Read More

मथुरा । गोवर्धन कस्बे क्षेत्र स्थित ब्लाक तिराहे से उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने महेन्द्र सिंह पुत्र रामखिलाड़ी निवासी जतीपुरा को पांच लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। 

Read More

मथुरा । कृष्णानगर के राधिका बिहार क्षेत्र से चैकी प्रभारी विनोद कुमार ने मोहित सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ज्योति नगर आदि दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सात चोरी के मोबाइल बरामद हुये है। 

Read More