पूरी दुनिया में जलवायु आपातकाल का माहौल है। दुनिया के लगभग हर हिस्से में जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को देखा जा रहा है। यहां हम आपको चार ऐसे सबूत दे रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी भौचक्के रह जाएंगे।
1. आइसलैंड में 700 साल पुराना ग्लेशियर लगभग पूरी तरह पिघल चुका है। आज भी हर वर्ष यहां 11 अरब टन बर्फ पिघल रही है।
2. हाल ही के दौरान दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में शामिल इटली के वेनिस शहर में पिछले 54 सालों के दौरान सबसे बड़ी बाढ़ का सामना किया है। समुद्र के बढ़ते जलस्तर के कारण अब तक इस शहर का करीब 70 फीसदी हिस्सा डूब गया है।
3. इंग्लैंड में गर्मी हर साल नया रिकॉर्ड बना रही है। बीते साल जून में वहां बीते 40 वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा तापमान मापा गया।
4. भारत में ऊपरी हिमालय का तापमान करीब आधा डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। इसके चलते ग्लेशियर अब तेजी से पिघलने लगे हैं। ऐसी आशंका है कि साल 2035 तक पूर्वी हिमालय के ग्लेशियर पूरी तरह गायब हो जाएंगे।
Related Items
आगरा की धरोहरों पर संकट, सरकारी लापरवाही से अतिक्रमण का बढ़ा खतरा
बृज की हरियाली पर विलायती बबूल का बढ़ता खतरा
पैदल चलने वालों व पर्यटन के लिए खतरा है सड़कों पर अतिक्रमण