हमारे देश में मधुमेह बहुत तेजी से फैलने वाली बीमारी बन गया है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा तेजी से इस बीमारी की चपेट में आती जा रही हैं।
इसके अलावा, हाल के दिनों में छोटी उम्र के बच्चों में भी यह खूब देखने में आ रहा है। यहां हम आपको इस बीमारी के नौ प्रमुख लक्षण बता रहे हैं।
1. सामान्य से अधिक प्यास लगना।
2. पेशाब सामान्य से ज्यादा आना और मूत्र में संक्रमण होना।
3. त्वचा में बार-बार संक्रमण होना।
4. चोट लगने पर घाव का जल्दी सही नहीं होना।
5. तेजी से वजन घटना।
6. पैरों में तेज झनझनाहट होना।
7. कमजोरी, थकान और आंखों में सूजन की समस्या होना।
8. महिलाओं के मामले में सफेद पानी का ज्यादा आना।
9. पूरे शरीर में खुजली होना।

Related Items
महिला नेता दिखी नहीं कि गालियां हो गईं शुरू!
हृदय रोग व मधुमेह की सूचक है चौड़ी होती कमर...
दांपत्य में दरार, क्या महिला सशक्तिकरण है जिम्मेदार…!