स्टार-प्लस के बहुचर्चित शो ये हैं मोह्ब्ब्तें की इशिता यानि दिव्यंका त्रिपाठी पहुंच गईं हैं आईसीयू में। इस खबर को सुनकर इशिता उर्फ़ दिव्यंका के फैंस को काफी झटका लग सकता है। लेकिन घबराइए मत!
आईसीयू में इशिता अब ये तो आप सब जानते हैं कि दिव्यांका जल्द ही विवेक के साथ शादी करने वाली हैं। इसीलिए शो में यह ट्रैक डाला गया है। इसीलिए दिव्यंका की शादी शो में लाएगी जबरदस्त ट्विस्ट, जिसमे इशिता पहुंच जायेगीं सीधे आईसीयू में।
रमन बता दें कि इस दौरान इशिता बदमाशों के हमले में बुरी तरह घायल हो जाएगी। जब तक दिव्यांका शो को दोबारा जॉइन नहीं करती तब तक उसे सीरियल में आईसीयू में भर्ती ही दिखाया जाएगा।
दिव्यांका-विवेक की शादी गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक इसी 8 जुलाई को दिव्यांका के होमटाउन में शादी करेंगे। शादी से एक दिन पहले 7 जुलाई को संगीत सेरेमनी होगी। वहीं शादी के बाद दोनों विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ चले जाएंगे। ये दोनों अपनी शादी के लिए जितने एक्साइटेड हैं उतने ही एक्साइटेड इनके फैंस हैं।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
प्यार का परचम या पैकेज की परेड! पहले बस में बारात, अब कारों की कतार…
एक छोटी सी दुकान तक ऐसे पहुंची बदलाव की हवा...
‘शादी’ बन गई है ख़ुदकुशी की एक ख़ामोश वजह…!