PICS : सिंधुवाहिनी महाकाली के दर पर यूं पहुंची ‘सिल्वर गर्ल’ सिंधु

PICS : सिंधुवाहिनी महाकाली के दर पर यूं पहुंची ‘सिल्वर गर्ल’ सिंधुहैदराबद । रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शनिवार को सिंधुवाहिनी महाकाली मंदिर में दर्शन किए। सिंधु पारंपरिक वेशभूषा में हैदराबाद के सिंधुवाहिनी महाकाली मंदिर पहुंचीं। इस दौरान सिंधु ने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से महाकाली की पूजा-अर्चना की। सिंधु को देखने के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ पडी। वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूजा-अर्चना के बाद सिंधु को मंदिर प्रशासन की ओर से प्रतिमा भेंट की गई। आपको बता दें कि रियो ओलपिंक में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रचने के साथ-साथ भारत का भी मान बढाया है। सिल्वर मेडल जीतने के बाद से ही सिंधु पर इनामों की बारिश हो रही है। सिंधु को तेलंगाना सरकार उन्हें 5 करोड़ रुपये इनाम दिया है। वहीं, सलमान ने एक लाख 10 हजार रूपए देने की घोषणा की थी।                   

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जहां गिरा मां सती का पांव, वहां है पावागढ़ महाकाली का मंदिर

  1. कहां गुम हो गई सिल्वर स्क्रीन की वो दीवानगी...!

  1. जब सरोजिनी नायडू को ‘नाइटिंगेल’ की जगह बोल दिया ‘नॉटी गर्ल’...!




Mediabharti