इस तथ्य की जानकारी बहुत कम है कि अंग्रेजों के विरुद्ध ज्यादातर विद्रोह दक्षिण भारत में शुरू हुए। 18वीं सदी के अंत में मद्रास प्रेजीडेंसी में पुली थेवर और वीरापंडी कट्टाबोमन, पल्लियाकर (पॉलीगर), 1799 और 1801 के बीच विद्रोह करने वाले मरुडू पांडेयन भाई, 1806 की वेल्लोर गदर तथा 1792 से 1805 में केरल में कोट्टयम के पजास्सी राजा का विद्रोह 1857 की क्रांति के पहले के कुछ उदाहरण हैं। सभी विद्रोहियों को फांसी देकर, सिर काटकर या तोपों से उड़ाकर निर्दयता से मार डाला गया था। लेकिन, इन सभी ने माफी मांगने और अंग्रेजों के अधीन रहने से इंकार कर दिया था। (Read in English)






Related Items
कल के सितारों ने बनाई थी भारतीय सिनेमा की रूह
भारतीय रेलवे प्लेटफार्मों पर स्थानीय विरासत के दमदार दर्शन
यूरोपीय संघ में 99 फीसदी से अधिक भारतीय निर्यात के लिए खुले दरवाजे