राधाकुण्ड । अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही अपने चाचा शिवपाल यादव को अध्यक्ष पद से हटकर नरेश उत्तम की प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताज पोशी कर दी। वहीं अखिलेश समर्थक सपा वरिष्ट नेता प्रदीप चैधरी व सैकड़ों समर्थकों ने पार्टी दफ्तर खोल कर अपने कब्जे में किया। गुल्दस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया। प्रदी चैधरी ने कहा कि नरेश उत्तम पटेल पिछड़ा वर्ग समुदाय से आते है। कुर्मी वोटों के साथ प्रदेश संगठन में उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। शिवपाल की जगह पाकर सभी समर्थकों का दिल जीता है।
उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी में मजबूती आई है।निशचित ही 2017 में अखिलेश सीएम और 2019 में प्रधानमंत्री बनेंगे। हर जिले में जमबूती रखने वाले प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे।
समाजवादी पार्टी भारी वहुमत से सीट हांसिल कर सरकार बनाऐंगी और प्रदेश का चहुमुखी विकास करेंगी। नये प्रदेश अध्यक्ष को गुल्दस्ता भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर युवा नेता कृष्ण मुरारी,दारा चैधरी, अमर खान,गिरधारी ठेकेदार, अनिल वर्मा, गौरव गोस्वामी, अजय सैंन, राजेश सक्सैना, मुरारी लाल शर्मा आदि सैकड़ों समर्थकों ने स्वागत किया।






Related Items
धर्म या विकास..? तीन-बच्चों के ‘आह्वान’ का स्वागत करें या विरोध..!
लोक सभा अध्यक्ष पद से जुड़े विवादों का हल है आसान
समर्थकों से मिल रहे अखिलेश, चुनाव प्रचार अभियान की तैयारी में!