अधिवक्ताओं पर झूठे मुकदमों को लेकर वकीलों ने फिर घेरा एसपी कार्यालय

 एसएसपी कार्यालय का घेराब करते वकील एवं उन्हें एसपी सिटी शैलेष समझाते हुए 

वकीलों ने फिर घेरा एसपी कार्यालय

मथुरा। पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने के विरोध में आज वकीलों ने बार एसोसिएशन में बैठक की तथा इसके उपरांत एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि वकीलों के खिलाफ लगाये गये फर्जी मुकदमों को वापिस लिया जायेगा लेकिन अभी तक उनके मुकदमे समाप्त नहीं किये गये हैं। यदि वकीलों के खिलाफ मुकदमों को वापिस नहीं लिया गया तो अधिवक्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने वकीलों को आश्वासन दिया कि 48 घंटे के अंदर जांच कराकर इन मुकदमों को वापिस ले लिया जायेगा। वकीलों ने कहा कि यदि 48 घंटे के बाद भी अधिवक्ताओं के खिलाफ लगे मुकदमों को वापिस नहीं लिया गया तो मथुरा से इलाहाबाद तक अधिवक्ता चक्का जाम करेंगे। अधिवक्ताओं ने सबसे पहले कलैक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्रीय कार्यालय पर तालाबंदी की जायेगी और फिर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। वकीलों की हड़ताल आज भी जारी रही। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह तौमर, सचिव राघवेन्द्र सिंह, शिवचरन सिंह, अमित ठाकुर, सुनील चैधरी, मनोज गौतम, राजकुमार उपाध्याय, ब्रजेश गुप्ता, एलके गौतम, राममूर्ति सहित भारी संख्या में वकील मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मोदी के बाद कौन? योगी आदित्यनाथ या अमित शाह…!

  1. गांव और शहर के चक्रव्यूह में फंसे ‘जोरम’ के मनोज वाजपेयी

  1. ‘जवाईं ठाकुर’ रूप में यहां होती है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा...




Mediabharti