लम्बे समय बाद इस वर्ष की शुरूआत में दर्शकों के सामने अभिनेता-निर्देशक के तौर पर नजर आए सन्नी देओल की फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ को बॉक्स ऑफिस पर कोई भारी कामयाबी तो प्राप्त नहीं हुई लेकिन दर्शकों ने फिल्म के प्रति जिस तरह की उत्सुकता प्रदर्शित की थी उसे देखते हुए सनी को उत्साह आ गया। सन्नी का कहना है कि वे अपने घरेलू बैनर के अलावा बाहर के बैनर की फिल्म करने के लिए उत्सुक हैं। कहा जा रहा है कि सन्नी को निर्देशक अश्विनी चौधरी की एक पटकथा पसन्द आई है। यह पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है, जिसके इस वर्ष के अन्त तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद की जा रही है। इस पटकथा की सबसे बडी खूबी यह है कि इसमें सन्नी देओल अपने ढाई किलो का हाथ जैसे संवाद बोलते नजर नहीं आएंगे और ना ही किसी को अपने हथौडे जैसे हाथ से पीटते नजर आएंगे। यह पूर्ण रूप से एक भावनात्मक पारिवारिक कहानी है, जिसके लिए उनके बेटे की भूमिका के लिए सितारे की तलाश की जा रही है। निर्देशक अश्विनी चौधरी ने इसके पहले जोड़ी ब्रेकर्स (2012) बनाई थी जिसमें आर माधवन और बिपाशा बसु लीड रोल में थे। यह फिल्म असफल रही थी।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
नहीं सुलझा पिता-पुत्र का झगडा, आज दिल्ली जा रहे हैं मुलायम सिंह
अब अजय भी ब्लाइंड के किरदार में !
अक्षय निभाना चाहते हैं दारासिंह का किरदार!