आजादी पर बने फिल्म...तो ये स्टार फिट

आजादी पर बने फिल्म...तो ये स्टार फिटइतने वर्षो में दर्शकों ने बड़े परदे पर कई फ्रीडम फाइटर्स और राजनेताओ की जिंदगी पर आधारित फिल्मों को देखा हैं। इसका मतलब यह नहीं कि अजय देवगन सिर्फ भगत सिंह की भूमिका में ही अच्छे लगे या फिर आमिर खान मंगल पाण्डेय की भूमिका में। अगर आज के समय में बॉलीवुड में कोई ऐसी फिल्म का निर्माण किया जाये जिसमे आजादी से लेकर इंद्रागाँधी के प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी दिखाई जाये। तो एक ही फिल्म में कई सारे सितारे बेहद महत्वपूर्ण भूमिका में पर्दे पर दिख सकतें हैं। आप एक्टिंग छोड़िये और देखिये कि किस फ्रीडम फाइटर की भूमिका में कौन सा बॉलीवुड स्टार फिट बैठता हैं। 

 

तो फिर आइये स्लाइड्स पर डालतें हैं एक नजर ......... 

 

दीपिका पादुकोण -रानी लक्ष्मीबाई आगर आप इस तसव्वर को गौर से देखेंगे तो आपको भी दीपिका की आँखों में वही गुस्सा नजर आएगा जो आजादी के लिए रानी लक्ष्मी बाई की आँखों में था। एक बहादुर और खूबसूरत और वीरांना के किरदार की एक्टिंग दीपिका से बेहतर कोई नहीं कर सकता। 

 

कंगना रणावत- इंदिरा गांधी 

देखा जाए तो कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री के रोल में सबसे अच्छी लग सकती हैं क्योंकि इंदिरा गांधी की ही तरह कंगना भी बेहद स्ट्रीक्ट और कॉनफिडेंट लगेंगी साथ इंदिरा का हेयरस्टाइल भी उनपर परफेक्ट लगेगा। 

 

आमिर खान

चंद्रशेखर आजाद की पर्सनैलिटी एक पहलवान जैसी थी और आमिर खान जिस तरह से अभी दंगल के लिए मेहनत कर रहे हैं वो इस रोल में भी बहुत हीं अच्छे लगेंगे।

 

रणवीर सिंह यूं तो रणवीर सिंह बाजीराव की भूमिका काफी अच्छे निभा चुके हैं। लेकिन हमे लगता है कि वह पर्दे पर भगत सिंह की भूमिका में जंचेंगे। आप तस्वीर में साफ देख सकतें हैं। इतना ही नही बता दे भगत सिहं काफी कम उम्र में शहीद हुए थे और वो हंसमुख के साथ-साथ काफी बहादुर थे और ये दोनों कॉम्बिनेशन पर्दे पर एक साथ रणवीर सिंह हीं ला सकते हैं।

 

रजिया सुल्तान जितनी खूबसूरत रजिया थी उतनी ही खूबसूरत आलिया भट्ट है। रजिया ऐसी पहली महिला थी जो सुल्तान बनी। आलिया रजिया के किरदार में जचेंगी। 

 

रणबीर कपूर

सुभाष चन्द्र के रोल में एकदम फिट बैठेगे। क्योंकि वो सुबाष चंद्र बोस की स्मार्टनेस को बखूबी स्क्रीन पर उतार सकते हैं।

 

बोमन ईरानी

बोमन ईरानी एक बेहद अच्छे एक्टर हैं जो खुद को हर किरदार में फिट कर लेते हैं। इसमें एक पढ़े लिखे लॉयर इंटलैक्चुअल रोल में परफेक्ट लगेंगे और वो भी भीमराम अंबेदकर की तरह भी पर्दे पर दिखेंगे। 

 

ऋषि कपूर 

लाला लाजपत रॉय पंजाबी थी और काफी रॉयल लुक वाले थे और इसमें ऋषि कपूर अच्छे लगेंगे क्योंकि पंजाबी और रॉयल लुक तो उनके घर की बात है। 

 

संजय दत्त सरदार वल्लभ भाई पटेल कितने सिरियस और दूरदर्शी सोच के थे ये तो सभी जानते हैं तभी वे 517 से ज्यादा रियासतोंक भारत में मिला पाए और इस तरह के किरदार को संजय दत्त पर्दे पर ला सकते हैं।  

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जोश और बलिदान से तराशी गई फिल्म है ‘काकोरी’

  1. फिल्म प्रशंसकों के लिए एक बेमिसाल पड़ाव बन रहा है इफ्फी-2025

  1. भारत ने कांस में रचा इतिहास, पायल कपाड़िया की फिल्म ने जीता अवार्ड




Mediabharti