आॅटोमोबाइल लैब में छात्रों को मिलेगा इंजन रिपेयर का ज्ञान

आॅटोमोबाइल लैब में छात्रों को मिलेगा इंजन रिपेयर का ज्ञानजीएलए के पाॅलीटेक्निक संस्थान में हुआ अत्याधुनिक आॅटोमोबाइल लैब का उद्घाटन

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के पाॅलीटेक्निक संस्थान में डिप्लोमा मैकेनिकल के छात्रों के लिए अत्याधुनिक आॅटोमोबाइल लैब का उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक लेब का एकमात्र उद्देश्य छात्रों को नई तकनीकी के साथ तालमेल बैठाने एवं आॅटोमोबाइल इंडस्ट्रीज में अपना बेहतर योदान दे सकें। लैब में एडवांस व्हील बैलेसिंग मशीन, व्हील एलाइनमेंट मशीन, कम्प्रेशर, हैडबीम एलाइनमेंट, हाइड्रोलिक लिफ्ट, क्यूल इंजेक्टर क्लीनर, स्पार्क प्लग टैस्टर आदि मशीनें लगायी गयीं है, जिसमें छात्रों को रिपेयर एवं इंजन के बारे में महत्वपूर्ण ज्ञान दिया जा रहा है। पाॅलीटेक्निक संस्थान के प्रधानाचार्य दिवाकर भारद्वाज ने बताया कि छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस लैब की स्थापना की गयी है। उन्होंने बताया कि लैब में फोर व्हीलर वाहनों की बैलेंसिंग, सर्विस, मेंटीनेंस और रिपेयर के गुर छात्रों को सिखाये जा रहे हैं जिससे छात्रों में तकनीकी व प्रैक्टिकल ज्ञान की वृद्धि होगी। इस तकनीकी ज्ञान को पाकर छात्र खुद का आॅटोमोबाइल वर्कशाॅप खोलने में सक्षम साबित होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान की भाग-दौड़ वाली जिंदगी में मोटर वाहन प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य आवश्यकता बन गए हैं। ऐसे में वाहनों का रख-रखाव, उनका स्वरूप, रंग आदि विषेश रूप से महत्व रखते हैं। यहीं से आवश्यकता होती है ऐसे व्यक्ति की जो इन कार्यों को कराने का सही दिशा-निर्देश दे सके। यह व्यक्ति मैकेनिक नहीं होता है, मगर उच्च शिक्षा के लिए उन सभी बातों की जानकारी रखता है। यही आॅटोमोबाइल इंजीनियर कहलाता है। इससे पूर्व उद्घाटन के अवसर पर सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि पाॅलीटेक्निक संस्थान के छात्रों के विकास हेतु समय-समय पर नवीन आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य विकास कुमार शर्मा ने बताया कि पाॅलीटेक्निक के छात्रों को इस प्रकार तकनीकी ज्ञान दिया जा रहा है कि प्रत्येक छात्र खुद रोजगार लेने की बजाय दूसरों को रोजगार देने के लायक बन सके। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. हॉस्पीटल की लिफ्ट में दबकर तीमारदार की मौत

  1. लिफ्ट की चपेट में आये कारीगर की मौत

  1. स्काई लिफ्ट से सही होंगी खराब लाइटें




Mediabharti