इंग्लैंड के प्रतिनिधिमंडल ने देखी हरियाणा विधानसभा

इंग्लैंड के प्रतिनिधिमंडल ने देखी हरियाणा विधानसभाचंडीगढ़ । राष्ट्र मंडल संसदीय एसोसिएशन इंग्लैंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का दौरा किया और सदन की विभिन्न संसदीय प्रणालियों की जानकारी लेकर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया। शिष्टमंडल में लेबर पार्टी के सांसद डेबिड हन्सन, कोन्र्सवेटिव पार्टी के सांसद बॉब बलेकमैन के अतिरिक्त हाउस ऑफ लॉड लिब्रल डैमोक्रेटिक पार्टी की बार्कर बेरोनेस भारत में इंग्लैंड के डिप्टी हाई कमिश्नर डेविड लिलिट शामिल थे। 

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि शिष्टमंडल ने विधानसभा सदस्यों को अवगत करवाया कि इंग्लैंड में हाउस आफ लॉर्डस व हाउस आफ कामन में दोनों में कुल 650 सांसद होते हैं। ब्रिटिश का लिखित संविधान नहीं है, परंतु ब्रिटिश बिल ऑफ राइट संसद द्वारा पास किया जाता है। संसद के एक वर्ष में 36 सप्ताह सत्र चलाए जाते हैं। चार दिन का एक सप्ताह होता है। अध्यक्ष के अलावा तीन उपाध्यक्ष तथा विभिन्न विषयों पर बैठकें संचालित करने के लिए 26 सांसद चेयरपर्सन नामित होते हैं। भारत व इंग्लैंड दोनों के ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। एसोसिएशन का शिष्टमंडल राष्ट्रमंडल देशों की संसदीय प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न देशों की संसदों व राज्यों की विधानसभाओं के दौरे पर है। शिष्टमंडल ने विधानसभा सदस्यों को इंग्लैंड आने का न्यौता भी दिया है।      

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. दिल्ली और हरियाणा की गंदगी का बोझ भुगत रहा है पूरा ब्रज मंडल

  1. लोकतंत्र का सुहाना सफर, हरियाणा से महाराष्ट्र तक...

  1. हरियाणा चुनाव में जीत से भाजपा को मिली जरूरी संजीवनी




Mediabharti