उपमन्यु तीसरी बार उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित

फोटो: कमलकांत उपमन्युमथुरा। बृज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) का लगातार तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, रमेश चंद जैन महामंत्री एवं अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गये हैं। 

चन्दौली के मुगलसराय में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के विभिन्न पदों के लिए रविवार को मतदान हुआ। प्रदेश भर से आए कुल 233 डेलीगेट ने वोट डाले। देर शाम हुई मतगतणना में परिणाम घोषित किये गये। जिसमें तीसरी बार मथुरा के कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर श्री उपमन्यु ने कहा कि पत्रकारों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न सहन नहीं किया जायेगा। पत्रकारों के हितार्थ हर स्तर पर आवाज बुलंद की जायेगी।

श्री उपमन्यु वर्तमान में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा बार एसोसिएशन मथुरा के कार्यकारिणी सदस्य हैं। उन्होंने प्रदेश के मंत्री व आगरा-अलीगढ़ मंडल के प्रभारी रह कर संगठन को मजबूती दी है। वे छावनी परिषद के पहले सभासद फिर वाइस चेयरमैन और छावनी एरिया सिविल एवं वित्त समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बी.एस.एन.एल. सलाहकार समिति के 10 वर्ष सदस्य रह चुके हैं इसके अलावा मथुरा संसदीय सीट पर बसपा की टिकिट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने बधाई दी है।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login