देवी मन्दिरों में हुआ माॅ का जगराता
मथुरा। चैत्र नवरात्री महोत्सव का आज रामनवमी के दिन पूजा अर्चना व कन्या लागुंराओं को भोजन कराने के साथ समापन हो गया। इसें लेकर प्रभात वेला में नगर के विभिन्न देवी माॅ के मन्दिरों में माॅ के भक्तों का पूजा अर्चना के लिए ताता लगा रहा हैं। नवरात्रों के अन्तिम दिन होने के चलते नवरात्रि का ब्रत रखने वाले श्रद्वालुओं ने भी अन्तिम दिन प्रभातवेला में जहाॅ मन्दिरों में जाकर माॅ के दरवार में पूजा अर्चना की। तथा दिन के मघ्य में माॅ के पीर कन्या और लागुंरा के रूप में विभिन्न बच्चों को भोजन व उपहार देकर नवरात्रि उपवास का समापन किया। सांयकाल विभिन्न मन्दिरों में जागरण के माघ्यम से माॅ का गुणगान किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में छावनी स्थित काली मन्दिर, पुराना बस स्टेंण्ड स्थित बगुला मुखी मन्दिर, जयसिंह पुरा स्थित चामुन्उा मन्दिर, तथा नये बस स्टेंण्ड स्थित कंकाली मन्दिर तथा मसानी स्थित पथवारी पर भव्य रोशन व रात्रि जागरण का आयोजन किये गये। जिसमें माॅ के दर्शनार्थ देररात्रि तक भक्तों का सैलाव उमड़ता रहा। वहीं श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान द्वारा सरस्वती कुण्ड स्थित श्रीसुरेशवरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व पर नव दिवसीय हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति वृंदावन के संत स्वामी महेशानंद सरस्वती द्वारा की गई। तपश्चात आरती कर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कन्या लागुरों का पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक एससी कुशवाह एंव अध्यक्षा ऊषा देवी ने सभी को नवमी की बधाई दी।





