कांग्रेसियों ने धरना दे सौंपा ज्ञापन

 डीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेसजन विद्युत कटौती को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए 

मथुरा। आज शहर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षों द्वारा विद्युत अव्यवस्था के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन और ज्ञापन दिया। डीएम के न मिलने पर कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर धरना व नारेबाजी करने लगे। बाद में एसडीएम सतेन्द्र सिंह ने ज्ञान लिया और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि 48 घंटे में व्यवस्था व सुधरी तो जनहित में धरना प्रदर्शन होगा। वहीं जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया ने कहा कि बिजली, पानी की समस्या पर कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। जलकल अधिकारियों का घेराव और धरना प्रदर्शन करंेगे। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर तैनात पार्टी पदाधिकारियांे से कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करें। इस अवसर पर वीरेश चतुर्वेदी, यतेन्द्र मुकददम, विक्रम वाल्मीकि, मनोज गौड़, विनोद खण्डेलवाल, अशोक डाॅन, कीर्ति कौशिक आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गांव और शहर के चक्रव्यूह में फंसे ‘जोरम’ के मनोज वाजपेयी

  1. सूफियाना अंदाज में कृष्ण भजन गाते थे विनोद अग्रवाल

  1. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार




Mediabharti