काष्र्णिगुरू शरणानन्द जी महाराज सैकड़ो साधु-सन्तों के संग कुम्भ के लिये किया प्रस्थान

काष्र्णिगुरू शरणानन्द जी महाराज सैकड़ो साधु-सन्तों के संग कुम्भ के लिये किया प्रस्थान

प्रातः काल की वेला में हरिनाम संकीर्तन की तान के साथ पूज्य काष्र्णिगुरू शरणानन्द जी महाराज सैकड़ो साधु एवं भक्तों के साथ नासिक कुम्भ के लिये प्रस्थान किया। इस कार्यक्रम में यमुना मिशन के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने पूज्य गुरू शरणानन्द जी महाराज से आशीर्वाद लिया। कुम्भ में जाने वाले सभी भक्तों को विदा किया। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने गुरू शरणानन्द जी महाराज से मिशन के प्रचार प्रसार के लिये कुम्भ में जाने का आशीर्वाद लिया।

नासिक कुम्भ में जायेगें यमुना मिशन के कार्यकर्ता

यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा नासिक कुम्भ में जाने का कार्यक्रम तय किया गया। यमुना मिशन द्वारा मिशन से देशभर के लोगो को जोड़ने के लिये नासिक कुम्भ में जाकर लोगो को मिशन से जोड़ा जायेगा। 

पं. अनिल शर्मा ने बताया कि मिशन द्वारा कुम्भ में जगह जगह केनोपी लगा लोगो को मिशन के विषय में अवगत कराया जायेगा। इसके साथ ही कुम्भ में मिशन से जुड़ने वाले नये कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन भी किया जायेगा।

इस अवसर पर स्वामी हरदेवानन्द जी, हरिओम, सुनील शर्मा, गीता शर्मा, राजेश तिवारी, मुकेश ठाकुर, लपूटी गुरू, रिचा शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. श्रील प्रभुपाद को जाता है हर घर गीता पहुंचाने का श्रेय

  1. ‘जवाईं ठाकुर’ रूप में यहां होती है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा...




Mediabharti