कृष्णगंगा घाट पर यमुना मिशन के कार्यकर्ता कर रहे है वृक्षों का पालन पोषण

वृक्षों को रोपण कर उनका पोषण करना ही उनकी सच्ची सेवा है। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा कृष्णगंगा घाट पर लगाये गये हजारों वृक्षों की पुत्रवत देखभाल की जा रही है। घाट पर लगे वृक्षों को रोजाना पानी, खाद एवं कीड़ो से बचाव किया जा रहा है। 13 सितम्बर रविवार को यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने घाट पर सफाई तथा वृक्षों को खाद पानी लगाया। 

यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण का फल तभी मिलेगा जब हम उनकों रोपण करने से लेकर पोषण करने तक की सारी प्रक्रियाओं को निभायेगे। हमारे द्वारा लगाया गया एक वृक्ष हजारों साल तक समाज की सेवा करता है।

यमुना मिशन द्वारा मथुरा के साथ गोवर्धन, गोकुल, दिल्ली आदि कई स्थानों पर लाखों की संख्या में वृक्ष लगाये जा चुके हैं। जिनका पुत्रवत पोषण किया जा रहा है। यमुना मिशन का लक्ष्य हरियाली लाना है और इसके लिये कार्यकर्ता निरन्तर कार्यरत है। 

इस अवसर पर लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, एड. राजन सिंह, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, मोनू पंडित, गोविन्दा, रामवीर, राकेश पंडित, श्याम जी,  आदि उपस्थित रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti