कोतवाली पुलिस ने पकड़े बाइक चोर

कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए दो वाहन शातिर चोर मथुरा। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी कर भाग रहे दो अभियुक्तों को भूतेश्वर तिराहे से पकड़ा है। इनके पास से चार बाइक बरामद हुयी हैं। आज इसकी जानकारी देते हुये एसपी सिटी अशोक कुमार और क्षेत्राधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी सुरेन्द्रपाल सिंह और कृष्णानगर चौकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने बैंक ऑफ इण्डिया के सामने से चोरी कर भाग रहे विनोद पुत्र श्रीराम ठाकुर निवासी अकबरपुर छाता और करन सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी अकबरपुरा छाता को भूतेश्वर तिराहे से गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी पुलिस ने बरामद की हैं। इनके पास से हीरो होण्डा डीलक्स संख्या यूपी 85 एस 3498, सीडी डीलक्स संख्या यूपी 85 ए 638, स्पलैण्डर प्लस और टीवीएस अपाचे बरामद की है। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login