गिरिराज जी के भव्य छप्पन भोग का आयोजन

राधाकुंड के श्रीराधाकृष्ण संगम कुंड स्थित श्रीगिरिराज मुखारविंद मंदिर में भव्य छप्पन भोग के बीच गिरिराज जी की झांकी

- श्री राधाकृष्ण संगम कुंड स्थित श्री गिरिराज मुखारविंद मंदिर में कुनवाड़ा महोत्सव का आयोजन 

मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र स्थित राधाकुंड में श्री राधाकृष्ण संगम कुंड स्थित श्री गिरिराज मुखारविंद मंदिर में श्री गिरिराज महाराज के भव्य छप्पन भोग कुनवाड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रातरूवेला में गिरिराज जी का पंचामृत व दूध के साथ अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। छप्पन भोग में गिरिराज जी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर शाम को भजन संध्या व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रमों में सभी भक्तों ने अटूट भक्ति के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर रमाकांत भंडारी, पप्पन शुक्ला, मुरारी गोस्वामी, विष्णु पुरोहित, लक्ष्मण पुरोहित, कलकटिया गुरू, मुकेश शुक्ला, राम पंडित, विष्णु शुक्ला, छैलबिहारी, बिज्जू पंडा, मोहन पंडा, चिंता हरण गोस्वामी आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. चैतन्य मत का आजीवन प्रचार करते रहे गोस्वामी गल्लू




Mediabharti