
जागृति फाउण्डेशन द्वारा आयोजित सेमिनार की जानकारी देते पदाधिकारीगण
मथुरा। जागृति फाउण्डेशन के तत्वाधान में छत्ता बाजार स्थित कार्यालय पर लोकगायक मुनब्बर खाँ द्वारा प्रस्तुत वन्दना ब्रज की तोय लाज मुकुट बारे के साथ भगवान अर्द्धनारीश्वर के समक्ष एडवोकेसी आॅफिसर नीलेश कुमार तथा प्रख्यात रंगकर्मी लोकेन्द्र नाथ कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। टेªनर राजीव कुमार का फाउण्डेशन की पीडी कु0 डौली जान ने कुमकुल लगा पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। इसके उपरान्त दो दिवसीय कार्यशाला, सेमीनार का प्रारम्भ हुआ दो दिनों तक एमटीएच समुदाय को एसटीआई रोग एवं एचआईवी जैसी बीमारियों पर विस्तृत जानकारी, जागरुकता, बचाव परीक्षण और इलाज पर प्रभावी काउंसिलिंग कर हर सम्भव योगदान प्रदान करना, एमटीएच समुदाय की परेशानी, आवश्यकताओं के साथ साथ उनके उत्पीड़न, सम्मान, मूलभूत आवश्यकताओं कार्यकलापों के साथ सम्मान भरा जीवन जीने और अधिकारों पर विशेष रुप से सेमीनार का मुख्य विषय पर चर्चा, गहन चिन्तन और विचार किया गया तथा फाउण्डेशन के पदाधिकारियों द्वारा फील्ड में कुशलतापूर्ण कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पीओ सौरभ कौशिक, काउन्सलर धीरेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, गोपाल, मुरली, मोहित, ललित कुमार, चन्द्रमुखी आदि उपस्थित रहे। अन्त में आभार समाज सेविका कुं डौली जान ने दिया।






Related Items
रामरथ व कृष्ण मनोरथ के घोड़े पर सवार भाजपा के लिए बहुत अहम है मथुरा
मथुरा की गलियों में बरसने लगा है होली का रंग
'कोतवाल' के रूप में मथुरा की रक्षा करते हैं महादेव