गुब्बारे के बाद अब कबूतर के साथ धमकी भेज रहा है पाकिस्तान

गुब्बारे के बाद अब कबूतर के साथ धमकी भेज रहा है पाकिस्तानपठानकोर्ट । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार उल्टी-सीधी हरकतें कर रहा है। पाक गुब्बारे के बाद अब कबूतर के सहारे भारत को धमकी भेज रहा है। बीएसएफ के जवान ने बमियाल सेक्टर की सिंबल चौकी पर मिले एक संदिग्ध कबूतर को कब्जे में लिया गया है। माना जा रहा है कि यह कबूतर सीमापार से आया है और इस कबूतर के पास से उर्दू में लिखी एक चिट्ठी मिली जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित किया गया है। आपको बता दें कि इस इलाके में इसी तरह के संदेश वाले दो गुब्बारे भी मिले थे। पुलिस के मुताबिक बरामद कागज पर लिखे गए संदेश में कहा गया है, मोदी जी हमें 1971 (भारत-पाकिस्तान युद्ध) के समय का मत समझिए। अब हर एक बच्चा भारत के खिलाफ लडऩे को तैयार है। नारोट जयमाल सिंह पुलिस थाने (पठानकोट) के सुप्रीटेंडेंट रमेश कुमार ने बताया कि धूसर रंग का यह कबूतर बीएसएफ को उनकी चौकी के नजदीक मिला था। जब यह कबूतर हमें मिला, तब उसके पास वह पत्र भी था। पक्षी को कब्जे में ले लिया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। बीते दिन गुरदासपुर के दीनानकर के घेसल गांव में दो गुब्बारे भी मिले थे जिन पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए संदेश लिखे हुए थे। गौरतलब है कि पिछले साल गुरदासपुर में आतंकी हमला हुआ था। इस संदेश में लिखा है, ‘मोदीजी, अयूबी की तलवारें अभी हमारे पास हैं, इस्लाम जिंदाबाद।’ इससे पहले, 23 सितंबर को पंजाब के होशियारपुर जिले में सीमापार से आया एक कबूतर मिला था जिस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था।           

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अधर में लटका हुआ है पाकिस्तान का भविष्य

  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान ही नहीं, चीन को भी मिले हैं ‘घाव’!

  1. पाकिस्तान करे अमन की पहल वरना हूरों का पड़ जाएगा टोटा…!




Mediabharti