मथुरा । जनपद पुलिस के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गैंगस्टर और गुण्डाएक्ट में चार दर्जन अपराधियों को निरूद्ध किया है। थाना प्रभारी शेरगढ विनोद मिश्रा ने संगठित गिरोह बनाकर शराब की तस्करी तथा जनता में भय व आतंक फैलाने पर गुडडू पुत्र रामहंस निवासी रामपुर शेरगढ आदि तीन लोगों को 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरू( किया है। वहीं बरसाना के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने भी शराब तस्करी में हुकम सिंह पुत्र मेघश्याम निवासी बरसाना और उसके साथी को गैंगस्टर में निरू( किया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक छाता गिरीशचन्द्र तिवारी ने गिरोह बनाकर अपराध करने पर आसिफ पुत्र गफ्फार निवासी मौहल्ला घेर थाना बरसाना और उसके साथी को 2/3 गैंगस्टर में निरू( किया है। प्रभारी थाना मांट रामपाल सिंह ने शराब तस्करी गिरोह बनाकर करने पर विशंभर पुत्र ताराचंद निवासी नगला बीरवल सादाबाद हाथरस आदि छह को 2/3 गुण्डाएक्ट में निरू( किया है। शहर कोतवाल सुरेन्द्रपाल सिंह ने अशोक पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी महोली आदि तीन लोगों को 2/3 गैंगस्टर में निरू( किया है। वृन्दावन कोतवाली प्रभारी उदयवीर मलिक ने राजवीर पुत्र शिवसिंह निवासी चैमुहा को 2/3 गैंगस्टर में निरूद्ध किया है। एसओ गोविंद नगर ने भी अमित पुत्र रामबाबू निवासी गली पातीराम गोविंद नगर आदि तीन लोगों को गैंगस्टर में निरूद्ध किया है और चमन पुत्र महमूद निवासी मटियागेट सहित 12 लोगांे को धारा 110 में निरू( किया है। एसओ फरह ने हरेन्द्र उर्फ धीरेन्द्र पुत्र बच्चू सिंह निवासी धर्मपुरा को 3 यूपी गुण्डाएक्ट में निरू( किया है। जबकि हाईवे एसओ ने फिरोज पुत्र सलीम निवासी पिलाना सिंघावली बागपत आदि तीन लोगों को 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरू( किया है। जबकि प्रभारी निरीक्षक राया ने श्याम सुन्दर पुत्र ब्रिजेन्द्र निवासी नगला बिजई राया आदि दो लोगों को जनता में भय व आतंक फैलाने पर 3 यूपी गुण्डाएक्ट में में निरू( किया है। प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां जगदीश यादव ने जनता में भय व आतंक फैलाने पर शरीफ पुत्र लाल निवासी सादाबढिया बाजार थाना कोसीकलां आदि दस लोगांे को धारा 110 मंे निरू( किया है।





