सिंधी जनरल पंचायत ने की तैयारी पूरी
मथुरा। सिंधी जनरल पंचायत ने गोवर्धन में मंगलवार को छप्पन भोग एवं अभिषेक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस संदर्भ में होलीगेट स्थित पूजा मार्केट में एक प्रतिष्ठिान पर हुई बैठक में छप्पन भोग महोत्सव के मुख्य संयोजक जीवतराम चंदानी ने बताया कि आज सोमवार को सांय आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिवर निकुंज पर संध्या भोज के उपरांत रात्रि 10 बजे से श्रीगिरिराज परिक्रमा शुरू होगी। कल मंगलवार को गिरिवर निकुंज पर ही श्रीगिरिराजजी महाराज का अभिषेक एवं छप्पन भोग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रासलीला, एक बजे साधु संत सेवा तथा 2 बजे से सजातिय लोगो के लिए प्रसाद-भण्डारा होगा। मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि छप्पन भोग में इस बार सिन्धी संस्कृति देखने को मिलेगी, इसके प्रति युवाओं और महिलाओं में भरपूर उत्साह है। बैठक में शामिल सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी,बसंत मंगलानी, रामचंद्र खत्री ,तुलसीदास गंगवानी,जीवतराम चंदानी, चंदनलाल आडवानी, जितेन्द्र लालवानी , झामनदास नाथानी, मिर्चुमल, अशोक अंदानी, लीलाराम लखवानी, सुदामा खत्री, आत्माराम खत्री, विष्णू कुमार, रमेश नाथानी, सुनील पंजवानी, सुरेश मेठवानी, बेबू तथा मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने सिन्धी जनरल पंचायत के छप्पन भोग में सभी से भागीदारी की अपील की है ।






Related Items
गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...
यहां प्रकृति प्रतिदिन बूंद-बूंद करती है भगवान शिव का अभिषेक...
छप्पन व्यंजन नहीं बल्कि पड़ावों से जुड़ा है ‘छप्पन भोग’