वाशिंगटन । चीन अब भी पाकिस्तान को परमाणु रिएक्टर बेच रहा है और परमाणु सामग्री के निर्यात को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और स्थापित प्रक्रिया का उल्लंघन कर रहा है। अमेरिका के एक थिंक टैंक ने यह खुलासा करते हुए इस पर चिंता जाहिर की है। वॉशिंगटन के आम्र्स कंट्रोल एसोसिएशन ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा, निर्यात पर नियंत्रण के लिए चीन ने पिछले कुछ सालों में उल्लेखनीय कदम उठाये हैं। हालांकि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह का उल्लंघन करके पाकिस्तान को परमाणु रिएक्टर बेचने और संबद्ध देशों को मिसाइल तकनीक बेचने का बीजिंग का निर्णय चीन को विफल श्रेणी में लाता है। परमाणु अप्रसार और निरस्त्रीकरण की प्रगति का आकलन शीर्षक के 2013-2016 के अपने रिपोर्ट कार्ड में संगठन ने परमाणु हथियार संबंधी निर्यात नियंत्रण को लेकर चीन को ‘एफ’ (विफल) ग्रेड दिया है।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
अधर में लटका हुआ है पाकिस्तान का भविष्य
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान ही नहीं, चीन को भी मिले हैं ‘घाव’!
पाकिस्तान करे अमन की पहल वरना हूरों का पड़ जाएगा टोटा…!