चौथा टेस्ट : इंग्लैंड ने बनाया 400 रनों का मजबूत स्कोर

चौथा टेस्ट : इंग्लैंड ने बनाया 400 रनों का मजबूत स्कोरमुंबई । इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में सभी विकेट गंवाकर 400 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। मेहमान टीम के लिए केटान जेनिंग्स (112) और जोस बटलर (76) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, मोइन अली (50) और कप्तान एलिस्टर कुक (46) ने भी अहम पारियां खेली। जेनिंग्स इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले आठवें सलामी बल्लेबाज हैं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक छह विकेट लिए, जबकि रवींद्र जड़ेजा ने चार विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में भारत 2-0 से आगे है। 

 

अपने पहले दिन के स्कोर 288 रनों पर पांच विकेट से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड टीम के खाते में नौ रन ही जुड़े थे कि बेन स्टोक्स (31) को रविचन्द्रन अश्विन ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच करा इंग्लैंड की दिन की अच्छी शुरुआत करने के इरादे को विफल कर दिया। यह अश्विन का इस पारी में पांचवां विकेट था। वह 23 पारी में पांच से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव की बराबरी कर ली है। कपिल के नाम भी 23 पारियों में पांच से ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड दर्ज है। इस मामले में भारतीय गेंदबाजों में अश्विन से आगे हरभजन सिंह (25) और इस समय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले (35) हैं। क्रिस वोक्स (11) भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और रवींद्र जडेजा की बेहतरीन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पार्थिव पटेल के दस्तानों में समा गई। वोक्स जब आउट हुए तब मेहमानों का स्कोर 320 था। जडेजा ने इसके बाद 334 के कुल स्कोर पर आदिल राशिद (4) को अपनी एक और बहेतरीन गेंद पर बोल्ड किया। विकेटों के गिरने के सिलसिले के बीच दूसरा छोर संभाले बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के लिए 106 गेंदों का सामना किया। उन्हें जैक का अच्छा साथ मिला। इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को भोजनकाल से पहले समेटने के भारत के इरादे को पूरा नहीं होने दिया।

 

इससे पहले, इंग्लैंड ने पहले दिन पदार्पण मैच खेल रहे केटान जेनिंग्स (112) के बेहतरीन शतक, मोइन अली (50) और कप्तान एलिस्टर कुक (46) की अहम पारियों की मदद से अच्छी शुरुआत की थी और पहले दो सत्र में सिर्फ दो विकेट ही गंवाए थे, लेकिन अश्विन ने अंतिम सत्र में तीन विकेट लेकर भारत की वापसी कराई थी।

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अभ्यास मैच : इंग्लैंड ने भारत को दिया 283 रन का लक्ष्य

  1. इंग्लैंड ने पहला अभ्यास मैच 3 विकेट से जीता

  1. 5 वां टेस्ट : इंग्लैंड को लगे चार झटके




Mediabharti