जनपद में बाहरी व स्थानीय की लड़ाई- ठा0 चन्दन सिंह

मथुरा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ठा0 चन्दन सिंह का प्रचार कारवां निरन्तर गति पकड़ता जा रहा हैं। कार्यकर्ता घर घर जाकर मतदाताओं को सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। सपा प्रत्याशी के पुत्र अजीत प्रगताप सिंह व अनुरूद्व प्रताप सिंह ने जमुनापार, लक्ष्मी नगर, माता गली, पैठ वाली गली, दाऊजी रोड क्षेत्र में अपने पिता के लिए जनता से समर्थन माॅगा, सपा नेताओं ने कहा कि मथुरा में वाहरी व स्थानीय प्रत्याशी की लड़ाई है पाॅच वर्षो से जनपद की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, रालोद सांसद केवल अपना भला करने में लगें रहें, वह फिर नया मुखौटा लगाकर कांग्रेंस की आड़ में जनता को छलनें आये हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने वम्बई से एक्सर्पोट कर फिल्म स्टार हेमा मालिनी को मैदान में उतारा है एक को आप पिछलें पाॅच वर्ष खोजते खोजतेे थक चुके हैं। अगर आपने पुनः गलती की तो इसवार अपने प्रतिनिधि को दिल्ली की जगह आपकों मुम्बई की खाक छाननी पडेगी। जनसम्पर्क में नगर अध्यक्ष मौं0 सईद, दीपक गुप्ता, ओम बिहाररी उपाध्याय, संजय जैन, ठाकुर सीवी सिंह, मनोज शर्मा, संजय सिसोदिया, सुरेश चैधरी, अरूण दीक्षित, रवि यादव, नईम खान, किशोरी श्याम, डाॅ. चन्द्रपाल सिंह, नितेश भारद्वाज आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब एक वृद्ध ने खुश्चेव को बताया समाजवादी क्रांति का 'परिणाम'...

  1. आम आदमी पार्टी के लिए अब यह है आगे का रास्ता...

  1. चमन शर्मा का राष्ट्रीय सवर्ण दल से इस्तीफा, बनाएंगे नई पार्टी




Mediabharti