जयगुरूदेव मेला 18 से 22 दिसंबर तक

18 दिसम्बर से शुरू होने वाले जयगुरूदेव मेले की जानकारी देते संस्था के अध्यक्ष पंकज बाबा 

विविध कार्यक्रमों के साथ सामूहिक विवाह भी होंगे

मथुरा। जयगुरूदेव आश्रम में स्वामी घूरेलाल महाराज की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला वार्षिक भण्डारा, सत्संग मेला 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित हो रहा है। पूजन 19-20 दिसंबर की मध्यरात्रि से शुरू होगा। इस पांच दिवसीय मेले में देश के कोने-कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। इस मौके पर निशुल्क दहेज रहित विवाह भी संपन्न होंगे। 

जयगुरूदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज महाराज ने आज पत्रकारों को इसकी जानकारी देते बताया कि जयगुरूदेव नाम योग साधना मंदिर पर यह सत्संग मेला आयोजित हो रहा है। मेला इतना विशाल होता है कि लघु भारत नजर आता है। इसका आयोजन विख्यात संत बाबा जयगुरूदेव द्वारा किया जाता रहा है। अपने गुरू घूरेलाल महाराज की पुण्यतिथि पर भण्डारा भी होता रहा है। परंपरा के अनुसार प्रतीकात्मक छायाचित्र के सम्मुख आंतरिक स्मरण, प्रणाम, वंदन द्वारा पूजन किया जाता है जो कई दिनों तक जारी रहता है। इसमें मिलने वाले प्रसाद की बड़ी महत्ता है। इस अवसर पर पंकज बाबा ने नामयोग साधना के बारे में और बाबा द्वारा किये गये कार्यों की संपूर्ण जानकारी दी। बाबा सदा शाकाहारी और सदाचारी का उपदेश जनमानस को देते रहे। मेला प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय उपदेशकों तथा संस्था प्रमुख के सत्संग भी होंगे और दहेज रहित विवाह भी। संस्था महामंत्री रामकृष्ण यादव ने आम नागरिकों से सत्संग का लाभ उठाने की अपील की। मेला प्रबंधक संतराम चैधरी ने बताया कि इस बार मेले की आवासीय व्यवस्था को 38 सैक्टरों में बांटा गया है और 35 विभाग व्यवस्था हेतु स्थापित किये हैं। इस मौके पर संस्था पदाधिकारी मनुभाई डी पटेल उपाध्यक्ष, विनय कुमार मंत्री, डा. केके मिश्र कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपदेशक सतीशचंद, बाबूराम यादव, प्रबंध समिति सदस्य पीसी काले, आनंद बहादुर सक्सैना, बीबी दोहरे, जीतू भाई आर पटेल, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल ठाकुर, पीसी यादव, डीडी शुक्ला, डा. राजबहादुर चैधरी आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. समावेशिता, विश्वसनीयता और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रतिबद्ध है रेडियो

  1. खुल गया जहरीले काले बिच्छू के डंक का रहस्य...!

  1. 'हम काले हैं तो क्या हुआ...! दिलवाले हैं…!!'




Mediabharti