उत्पाती बंदरों के पकड़ने को लेकर मिली हरी झंडी
मथुरा। धार्मिक नगरी वृन्दावन में बंदरों के बढते आतंक की समस्या के समाधान में बंदरों को पकडने की अनुमति वृन्दावन नगर पालिका को मिली है व शीघ्र ही इन बंदरों को पकडकर जंगलों में छोडा जायेगा। उपरोक्त जानकारी पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने दी। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम के द्वारा शासन प्रशासन को लिखे गये पत्रों के फलस्वरूप बंदरों के आतंक से लोगों को अब छुटकारा मिलेगा।
पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने बताया कि बंदरों की समस्या नगर की भीषण समस्या है, उन्होने कहा कि बंदरों को पकडने के लिये नगर पालिका परिशद को कुछ धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है। बंदर पकडने में किसी भी असुविधा से बचने हेतु उन्हें प्रशासन से पुलिस बल मिलेगा, जिसके लिए उन्हें स्वीकृति मिल चुकी है।
गौरतलब है कि वृन्दावन में बन्दरों के द्वारा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से न केवल, पर्स, मोबाइल, चश्मा, कैमरा, खाद्य सामग्री आदि छीन कर ले जाते हैं, बल्कि प्रतिदिन सैकडों लोगों को घायल कर रहे हैं। कई बच्चों एवं महिलाओं को बन्दरों द्वारा छत से गिरा देने के कारण मृत्यु भी हो चुकी है। बच्चों एवं वृद्धजनों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वृन्दावन में बाहर से आने वाले यात्रीगण/पर्यटक बन्दरों के कारण अत्यन्त ही परेशान हैं।






Related Items
सहकारिता मॉडल पर जल्द ही शुरू होगी टैक्सी सेवा
वृंदावन के सुनरख से है ऋषि सौभरि का खास रिश्ता
वृंदावन की कुंज गलियां कर रही हैं कृष्ण का इंतजार