जिलाधिकारी कार्यालय में ही भिड़े रालोद विधायक और भाजयुमो नेता

रालोद विधायक पूरन प्रकाश एवं भाजयुमो नेता आपस में भिड़ते हुए 

मथुरा। ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे को लेकर रालोद विधायक और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय में ही भिड़ गये। आपस में जमकर धक्का मुक्की और गाली गलौज हुयी। मारपीट की नौबत तक आ गयी लेकिन वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने जैसे-तैसे मामले को रफा-दफा कराया। एक-दूसरे को देखने की धमकी भी दी गयी। बताया गया कि आज सुबह बल्देव भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के लोग वहां के किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिलने आये थे। इससे पूर्व बल्देव क्षेत्र के लोगों ने रालोद विधायक पूरन प्रकाश को भी कलैक्ट्रेट पर बुला लिया। वे काफी देर तक बैठे रहे। इसी बीच भाजयुमो के लोग भी किसान समस्या को लेकर वहां पंहुच गये। विवाद उस समय हुआ जब भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्यपाल चैधरी किसानों की समस्या से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा रहे थे तभी बल्देव क्षेत्र के रालोद विधायक पूरन प्रकाश ने उनसे रूकने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में तनातनी और धक्का मुक्की, गाली गलौज और नौबत हाथापाई तक पंहुच गयी लेकिन अधिकारियों के मौजूद होने के कारण ऐसा कुछ नहीं हो पाया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अंबानी की दावत उड़ाकर नेता अब कैसे करेंगे 'बकलोली'…!

  1. लोकतंत्र में नेता नहीं, जनता होती है ‘जनार्दन’…!

  1. विधायक से लेकर कार्यवाहक राष्ट्रपति पद तक रही बीडी जत्ती की राजनीतिक यात्रा




Mediabharti