
गले मिलकर डीएम एसएसपी ने दी मुबारकवाद
मथुरा। देश की तरक्की और अमन चैन की दुआओं के साथ बकरीद की नमाज आज जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। मंगलवार सुबह से ही डीगगेट स्थित शाही ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। छोटे-छोटे बच्चे सिर पर गोल टोपी लगाकर अपने हाथों में चटाई और चादरें लेकर डीगगेट की ओर जाते हुये देखे गये। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये थे। ईद की नमाज के दौरान पुलिस ने शहर के कई इलाको में बेरिकेटिंग लगाकर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। शाही ईदगाह पर हजारों मुस्लिम भाइयो ने नमाज अदा कर देश की सलामती के लिये अमन चैन की दुआ मांगी। जिलाधिकारी नितिन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने जनपदवासियो को ईद की मुबारकबाद देते हुए भाईचारा रखने का सन्देश दिया।
उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर सभी को मुबारकवाद दी। सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने डीगगेट पंहुचकर मुस्लिम भाईयांे को ईद की मुबारकवाद दी। सुबह करीब साढे आठ बजे शाही इमाम लुत्फुल्ला खां ने सभी मुस्लिमों को नमाज अदा करायी तथा इसके बाद कुर्बानी के लिये लोगों को कहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर रकात बांटीं। कांग्रेस के एमएलए प्रदीप माथुर सपा के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन, यूनुसगाजी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सोहनसिंह सिसौदिया, यामीन कमरें वाले, चैधरी सईद, डा. यूनुस कुरैशी, राजू फारूखी, आऊ फारूखी, सहित तमाम मुस्लिम नेताओं और समाज के लोगों के अलावा हिन्दू समाज के गणमान्य लोग भी ईद की बधाईयां देते देखे गये। मास्टर प्रतापसिंह, महेन्द्र प्रताप गौतम, मलिक अरोड़ा, कुंज बिहारी भारद्वाज, राजेश यादव, जावेश्वर यादव, श्याम सुन्दर उपाध्याय उर्फ बिट्ट, गुड्डू गौतम आदि मौजूद थे। प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी डीएम नितिन बंसल, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, डीग गेट चैकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। पूरे जनपदभर में छोटी और बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज शान्तिप्रिय ढंग से सम्पन्न होने खबरें है।
वहीं मंगलवार को कस्बा में ईद-उल-जुहा धूमधाम से मनाई गयी। सुबह ही मुस्लिम लोग बछगांव स्थित ईदगाह पर पहुंच गये। वहां सभी ने नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी। स्थानीय पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी। स्थानीय मस्जिद के मौलवी मौहम्मद जिया उल्ला खां ने नमाज अदा करायी। पुलिस प्रशासन इस दौरान मुस्तैद रहा। इस अवसर पर मुस्लिस समुदाय के नन्हे-मुन्हे बच्चें भी नये कपडों के साथ सजकर कर आयेे। वहीं कसबा राया में ईद की नमाज अता कर देश प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे के गले मिल कर मुबारक बाद दी। मांट रोड पर हाफिज कमालूदिन्न ने ईद की नमाज अता करायी उसके बाद मोहल्ला पठानपाडे में ईद की नमाज अता करा कर देश प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मांट सदानंद गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल,पूर्व पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा,राजकुमार अग्रवाल,बुद्धसैन शर्मा,सुनील कुमार श्रीवास्वत,जिलानी शाह,मा साकिर खान,जुवैद खान,कायम कुरैशी,हामिद फारूकी,रहीस अल्वी,जाहिद पहलवान,बबलू अग्रवाल,धुव्र शर्मा,निरोत्तम प्रसाद अग्रवाल,आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।






Related Items
कांग्रेस यात्रा का 26 को जिले में होगा भव्य स्वागत
ईद उल फितर की नमाज में मांगी गई अमन-चैन की दुआ
अलविदा जुमा की नमाज अता