
मथुरा। प्रदेश के कारागार केबिनेट मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जेलों में किसी भी कीमत पर मानवाधिकार हनन बर्दाश्त नहीं होगा। जेलों में अनियमितताएं मिली तो जेलर और अधीक्षक सीधे तौर पर दंडित होंगे। जेलों में बीएसएनएल के पीसीओ लगाये जायेंगे। जिनसे बंदी सीधे अपने परिवारीजनों से सीधे बात कर सकेंगे और बातचीत का डाटा भी रिकॉर्ड में रखा जायेगा, कहीं बंदी इस सुविधा के पीछे अन्य अपराधिक गतिविधि को अंजाम न देदे।
श्री रामूवालिया गुरूवार को ब्रज प्रेस क्लब पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने जेल मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए जेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार सपा की ही होगी और विकास हमारा मूल आधार रहेगा। प्रदेश में सबसे अच्छा और बिना किसी भेदभाव के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो विकास किया है जनता उसी आधार पर हमारी सरकार बनायेगी। हमारा मुकाबला किसी से नहीं। दो नम्बर की लडाई में भाजपा, बसपा और कांग्रेस में जंग जारी है। उन्होंने कहा कि 1895 का जेल मैनुअल में भी सुधार किया गया है। बंदी अब जेल से सीधे टेलीफोन से अपने परिवारीजनों से भी बात कर सकेंगे। यह सुविधा करने की व्यवस्था बीएसएनएल को सौंपी गई है। जेल से बंदी कहां बात कर रहा है इसका डाटा भी रिकॉर्ड में रखा जायेगा क्योंकि इस सुविधा की आड में कहीं बंदी अन्य अपराधिक गतिविधि को अंजाम न दे दें। हमने जेल में समय-समय पर चैकिंग अभियान भी चलाया है और आगे भी जारी रहेगा। कई जेलों में अनियमितता मिलने पर जेलर और बंदी रक्षकों को निलंबित भी किया गया है।
मथुरा बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने जेल मंत्री से मुलाकात कर जेल में अनियमितताओं में सुधार लाने के लिए वार्ता की। इस दौरान मथुरा बार के पूर्व अध्यक्ष गोपाल प्रसाद शुक्ला, ईश्वरचन्द्र शर्मा, बार सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, पूर्व सचिव भानुप्रताप सिंह, संयुक्त सचिव सुधीर रावत, कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, महानगराध्यक्ष डा0अशोक अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, सुरेन्द्र गौतम, मनोज सक्सैना, अनूप शर्मा, विनीत गुप्ता, सपा नगर महामंत्री अरूण दीक्षित, जेलर पीएस शुक्ला, जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया, विवेक प्रिय आर्य, आकाश चतुर्वेदी बैंकर मथुरा बार प्रतिनिधिमंडल ने जेल मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जेल मंत्री ने कहा कि आप सब मेरे अधिवक्ता भाई हो क्योंकि मैने भी सुप्रीम कोर्ट में वकालत की है।






Related Items
गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...
गांव और शहर के चक्रव्यूह में फंसे ‘जोरम’ के मनोज वाजपेयी
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य