डी.एम. के सदर तहसील दिवस में आईं 70 शिकायत

सदर में आयोजित तहसील दिवस में जन शिकायतें सुनते डीएम नितिन बंसल एवं एसएसपी बबलू कुमार नितिन बंसल ने गुणवत्ता परक निस्तारण के दिए निर्देश 

मथुरा। सदर में आयोजित तहसील दिवस के दौरान आज 70 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज करायीं। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने एक-एक कर सुनवायी करते हुए निर्देश दिये कि शिकायतों का विभागीय अधिकारी पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें और कार्यवाही से शिकायतकर्ता को भी अवगत करायें। उन्होंने हिदायत दी कि किसी भी शिकायत की आगे पुनरावृत्ति न हो।

जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के साथ तहसील दिवस में पहुॅचकर शिकायतों की सुनवायी करते हुए निर्देश दिये कि तहसील दिवस को सभी  अधिकारी गंभीरता से लें और इनमें स्वयं प्रतिभाग कर शिकायतों का तत्परता से, अधिकतम एक सप्ताह के अंदर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने हिदायत दी कि शासन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कोई अधिकारी अपना प्रतिस्थानी भेजकर उदासीनता का परिचय कतई न दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित थाना प्रभारियों को बुलाकर पारदर्शी सुनवायीध्जांच के साथ अधिकतम एक सप्ताह में शिकायत निस्तारण करने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास विभाग से संबंधित शिकायतां की सुनवायी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्परता से निस्तारण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट करने के आदेश दिये। उप जिलाधिकारी डा. वैभव सिंह ने तहसील दिवस की कार्यवाही का संचालन किया। मुख्य चिकित्सधिकारी डा विवेक मिश्र, डीडीओ, पीडी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ पर विशेष झांकी

  1. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खादी परिधानों की हुई बंपर बिक्री

  1. जयपुर में आयोजित हुआ तीन दिवसीय जन साहित्य पर्व




Mediabharti