मथुरा । जिला प्रशासन द्वारा शहर से हटवाये जा रहे अतिक्रमण और शहर के सौंदर्यीकरण के चलते हटाये गये ढकेल खोमचे वालों ने आज बुधवार विकास बाजार में धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विकास बाजार, जवाहर हाट पर जिला प्रशासन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। ताराचन्द गोस्वामी ने कहा कि इन गरीब, मजदूर, ढकेल वालों को पुराना बस स्टैण्ड से होली गेट तक हटाकर इनके सामने पेट भरने की समस्या पैदा हो गई है। इस क्षेत्र के ढकेल वालों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यदि इनको हटाया जाये एक जगह सुनिश्चित की जाये जैसे जुबली पार्क में बिजली, पानी, इंटरलोकिंग की छोटी-छोटी सड़के बनाई जायें। नगर पालिका के सुलभ शौचालय, आ रो प्लाण्ट, मुख्य सड़क विकास बाजार पर और टैम्पो स्टैण्ड बनवाकर अतिक्रमण करा सकती है क्या ये लोग नगर पालिका को प्रतिदिन महीना टैक्स देते है। यह कानून सिर्फ इन्ही को है। कानून तो सबको बराबर होना चाहिए। दस अगस्त को बुधवार के रूप में ताराचनद गोस्वामी इंटक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जाकर ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जायेगा इनकी रोजी-रोटी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। धरने पर अनु शर्मा, पंडित राजू, लोकेश शर्मा, शकील अहमद, सरदार गुरूबचन सिंह, बच्चू सिंह, गोविन्द, राकेश गुप्ता, अशोक लोधी, रमेश दीक्षित, राकेश तोमर, महेश ठाकुर, पप्पन, दिनेश सागर, सतीश गुप्ता गिरीश कश्यप, गोला, शिवा, रोहित, कल्लू, हेप्पी, रवि, इन्दल, लाला, गोपाल, तुलसी, ध्रुव, सूखा, चरन, राजूबाबा, भगतजी, नारायण, विनोद, गिर्राज, पप्पू, सत्तू, गुलाब, टीटू, मोनू, विष्णु, चन्द्र, छविराम, भाटिया, उमेश शर्मा आदि लोग मौजूद थे।






Related Items
अतिक्रमण-मुक्त, सुरक्षित पैदल मार्ग के निर्माण की मांग
कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट तो नहीं चढ़ रही पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह!
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भारतीय हस्तकलाओं का हुआ जीवंत प्रदर्शन