मथुरा। गुरूवार हाईवे पुलिस ने गांव उसफार से बैंक पर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे दो सगे भाईयों को हिरासत में लिया है। पकड़े गये लोगों पर आरोप है कि वे बैंक मैनेजर को तमंचा व चाकू के बल पर धमकाते हुये कई दिन से सौ और पचास रूपये के नोट ले रहे थे और कमीशन पर जरूरतमंदों को बैंक के बाहर दे देते थे। गुरूवार ग्राम प्रधान चन्द्रपाल ने भी पकड़े गये दोनों आरोपी राजवीर व मानसिंह पुत्रगण बहादुर सिंह निवाीस उसफार के खिलाफ तहरीर दी है। बताया गया है कि बीते दिन बैंक मैनेजर अंकित द्वारा भी सौ नम्बर पर इनके विषय में सूचना दी गयी थी। वहीं मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों को गिरफ्त मंे ले लिया है। साथ ही आरोपी युवक इसे प्रधानी की रंजिश को लेकर बतायी गयी घटना बता रहे थे।






Related Items
साख के संकट से जूझता आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
'परंपरा' और 'परिवर्तन' के बीच संतुलन की कोशिश में है 'बैंक ऑफ इंडिया'
विश्व बैंक ने भारत के लिए 6.7 फीसदी वृद्धि का लगाया अनुमान