तो यह हैं गुल पनाग की फिटनेस का राज !

तो यह हैं गुल पनाग की फिटनेस का राज !मुंबई । अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहने वालीं अभिनेत्री गुल पनाग का मानना है कि ताकत, लचक और धैर्य सहनशीलता फिटनेस के स्तंभ हैं। अभिनेत्री ने 45 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने जिम के कपड़ों में डम्बल उठाए नजर आ रही हैं। गुल ने कहा कि वह रॉक बैंड ‘फोर्ट माइनर’ की गीतों को सुनते हुए धीरे-धीरे व्यायाम करने की आदत फिर से डाल रही हैं। फिल्म ‘डोर’ की अभिनेत्री ने यह भी पोस्ट किया कि वह योग को भी बढ़ावा देती हैं। गुल के मुताबिक, ‘मैं योग करती हूं और इसका प्रचार करती हूं। ताकत, लचक व धैर्य फिटनेस के तीन स्तंभ हैं।’ घूमने-फिरने और रोमांच की शौकीन अभिनेत्री गुल पनाग ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह अपनी आजीविका के लिए फिल्मों पर निर्भर नहीं हैं। वह लंबे अर्से से फिल्मी पर्दे पर नहीं नजर आ रही हैं। इस बारे में पूछे जाने पर गुल ने बताया कि ऐसा नहीं है कि मैं फिल्में नहीं करना चाहती। बिल्कुल, मैं फिल्में कर रही हूं, लेकिन मैं अपनी आजीविका के लिए फिल्मों पर निर्भर नहीं हूं। मैं लंबे अर्से से फिल्मों पर निर्भर नहीं हूं। गुल कहती हैं कि वह पिछले सात-आठ सालों से उद्यमी हैं और जिस तरह की फिल्में वह करना चाहती हैं वैसी उन्हें नहीं मिल रही हैं। कहानी पसंद आने पर वह जरूर करेंगी। पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग ने फिल्म ‘धूप’ (2003) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login