मथुरा। आज शुक्रवार नवागत एसएसपी बबलू कुमार के सामने जनपद पुलिस के एक थाना इंचार्ज का असली चेहरा सामने आ गया। या तो इसे ये कहो कि लोगों को नये कप्तान से कुछ उम्मीदें हैं बदलाव की या फिर जनता चरम पर पंहुचे इस खेल से दुखी होकर सार्वजनकि शिकायतों को मजबूर हैं। दो अन्य थाना इंचार्जों के लंबे समय से जमे रहने पर भी बीते दिवस उत्पीड़न की शिकायतें आम हुयी हैं।
ऐसा ही मामला आज एसएसपी आॅफिस में देखने को मिला। जब ग्राम महावन के गांव जगदीशपुर की प्रधान नेकसी देवी अपने पति रामेश्वर प्रसाद के साथ दफ्तर में दाखिल हुयीं। ग्राम प्रधान ने लिखित प्रार्थनापत्र भी एसएसपी बबलू कुमार को सौंपा जिसमें कहा गया है कि एसओ महावन श्याम सिंह ने उनसे थाने में एयर कंडीशनर लगवाने की जिद कर रहे हैं। साथ ही न लगवोन की स्थिति में भद्दी-भद्दी गोलियां देकर अपमानित कर रहे हैं। बीते दिवस भी प्रधान पति रामेश्वर प्रसाद को उन्होंने बाइक से जाते वक्त रोक लिया और एसी की मांग की। इस दौरान एक सिपाही ने तो उनकी पत्नी का हाथ पकड़कर झटक दिया और जवाहरबाग जैसा हाल करने की बात कही। पीड़ित ने अपने आप केा दहशतजदा बताते हुये न्याय की गुहार लगाई है। जब इस संबंध में एसओ महावन से फोन पर बात की गयी तो उन्होंने कई बार के प्रयास के बाद भी फोन नहीं उठाया।






Related Items
एसएसपी निरीक्षण
सूचना कार्यालय पूर्णिमा तिवारी की पत्राकारों ने दी विदाई
एसएसपी ने किए कई उपनिरीक्षक इधर से उधर