मथुरा। थाना व कस्बा राया के मौहल्ला शिवपुरी में दहेज की मांग को लेकर मंगलवार की रात्रि ससुरालियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी सुसरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकद्मा दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता लेखराज पुत्र स्व. रेशम सिंह निवासी नगला हरि ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रचना की शादी हरेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह, निवाशी बीरबला माँट हाल निवासी शिवपुरी राया के साथ 26 नवम्बर 2015 को शादी की थी। अपने समथ्र्य अनुसार दहेज में 10 लाख रुपये खर्च किये जिसमे 5 लाख रुपये नगद व 5 लाख रुपये का सामान भी दिया गया जिसके बाबजूद भी ससुरालीजन एक बोलेरो की मांग करते रहे। मांग पूरी न होने पर मृतका के पति हरेन्द्र, जेठ जितेंद्र, जिठानी विनीता ने मिलकर रचना की रस्सा से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति सहित जेठ जिठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मोके से पति हरेन्द्र व जिठानी विनीता को हिरासत में लिया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी विजय सिंह तहसीलदार देवेन्द्र पाल सिंह, सीओ महावन सुरेन्द्र सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया । पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।






Related Items
दहेज हत्या निजी त्रासदी नहीं, खुला सामाजिक जुर्म है...
भारत में दहेज क़ानूनों की नाकामी की दास्तान…
विवाहिता के उत्पीड़न की रिपोर्ट