मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा की तरफ से दिवंगत अधिवक्ता राधाकृष्ण कुलश्रेष्ठ के परिजनों को एक लाख नब्बै हजार रूपये का चैक भेंट किया। दस हजार रूपये पूर्व में उन्हें मैडीकल सहायता के लिए दिये जा चुके हैं। मंगलवार को मथुरा बार के कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी और कार्यकारिणी सदस्य कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने सदर स्थिति उनके घर जाकर उनकी पत्नी श्रीमती कुलश्रेष्ठ और पुत्र अंकुर कुलश्रेष्ठ को चैक दिया। उल्लेखनीय है कि दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को बार एसोसिएशन की तरफ से दो लाख रूपये की सहायता राशि दी जाती है।






Related Items
अधिवक्ता और ग्रामीण पर फायर
अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
सरस्वती शिशु मंदिर में राधाकृष्ण की वेशभूषा में बच्चे देंगे प्रस्तुति