दुकानदारों में मचा हड़कंप
मथुरा। एक बार फिर प्रशासन को शहर में हो रहे जबरदस्त अतिक्रमण की सुधि आयी है। सोमवार नगर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर पुलिस के निर्देशन में रंगेश्वर मंदिर आगरा रोड से होलीगेट और कोतवाली रोड, भरतपुर गेट तक अतिक्रमण पुलिस ने प्रशासन की मौजूदगी में हटवाये। पूरे शहर में इस अतिक्रमण को लेकर लोगों का रास्ता निकलना मुश्किल है। प्रशासन और पुलिस कई बार इसको लेकर अभ्यास कर चुकी है लेकिन अतिक्रमणकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे जिससे शहर में अक्सर यातायात जाम रहता है और राहगीरों को मुख्य सड़क पर चलने के लिये मजबूर होना पड़ता है। इससे आये दिन छुटपुट दुर्घटनायें भी होती रहती हैं। लेकिन ऐसे लोग अपनी हरकतांे से बाज नहीं आ रहे हैं। आज नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव और सीओ सिटी जगदीश सिंह, कोतवाल एसपी सिंह ने पुलिस बल के साथ नाली और फुटपाथों पर रखे अतिक्रमण को हटवा दिया। दुकानदारों को हिदायतें भी दी गयी हैं लेकिन उनका कितने दिन पालन होता है यह समय बतायेगा। अतिक्रमण हटाने को लेकर आज दुकानदारों में भगदड़ मची रही। पुलिस बल ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों से इसे हटा रहे थे। आम जनमानस ने इस अभियान से सुकून महसूस किया है।






Related Items
आगरा की धरोहरों पर संकट, सरकारी लापरवाही से अतिक्रमण का बढ़ा खतरा
पैदल चलने वालों व पर्यटन के लिए खतरा है सड़कों पर अतिक्रमण
न्यायिक अतिक्रमण या फिर मज़बूरी की दख़लअंदाज़ी..!