नगरीय केन्द्रों पर हौसला पोषण योजना का डीएम ने किया शुभारंभ

 हौसला पोषण योजना का डीएम नितिन बंसल शुभारंभ अवसर के दौरान मथुरा। जनपद के लगभग 350 नगरीय आंगनबाडी केन्द्रों पर हौसला पोषण योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं व अतिकुपोषित बच्चों को गर्म पका भोजन परोसने का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने सोमवार को नगर के सदर बाजार स्थित आंगनबाडी केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं एवं अति कुपोषित बच्चों को गर्म पका  भोजन स्वयं परोसकर योजना का शुभारंभ किया और विभागीय कार्यकर्ताओं को इसे प्रभावी रूप से नियमित संचालित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर के वार्ड-8 व 13 की 34 गर्भवती महिलाओं एवं 29 अतिकुपोषित बच्चों को भोजन परोसा गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से आयरन की गोलियां भी खिलाई गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार दत्तात्रेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रवीन कुमार, खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश कुमार, क्षेत्रीय मुख्य सेविकायें एवं वार्ड सदस्य आदि उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. बेटियों के सशक्तिकरण की मशाल बन गई है सुकन्या समृद्धि योजना

  1. वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बने शीतकालीन कार्य योजना

  1. शताब्दी वर्ष के दौरान कार्य विस्तार योजना में जुटा संघ




Mediabharti