नयति हाॅस्पिटल ने स्वास्थ्य की जांच के लिए लोगों को पेश किए समग्र पैकेज

नयति हाॅस्पिटल ने स्वास्थ्य की जांच के लिए लोगों को पेश किए समग्र पैकेज स्वास्थ्य की जांच हेतु नयति हाॅस्पीटल ने मरीजों के लिए पेश किया समग्र पैकेज 

ये पैकेज 900 रुपये (हृदय संबंधी जांच यानी कार्डियक स्क्रीनिंग) से लेकर 

1350 रुपये (एग्जिक्यूटिव स्वास्थ्य जांच) तक के हैं-

 9 से लेकर 31 जुलाई तक के लिए सीमित पेशकश- 

मथुरा। नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल, मथुरा ने आज अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और उसे बढ़ावा देने और रोगों का समय रहते पता लगाने में मदद के लिए हेल्थ पैकेज पेश किया। चार महीनों की अवधि में ऐसी गंभीर और अनदेखी स्थितियों के 22,000 से ज्यादा मामले संस्थान में सामने आए। एक हद तक इसका कारण यह तथ्य हो सकता है कि इस इलाके में कोई विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध नहीं थी और स्वास्थ्य के पहलू के बारे में जागरूकता सीमित थी। दिल्ली एनसीआर में रोगों की रोकथाम के लिए समय रहते जांच, विभिन्न समुदायों में अच्छी सेहत सुनिश्चित करने का मंत्र बन गया है। नयति हाॅस्पीटल कमेटी ने  आज रोगों की समय रहते पहचान के लिए जो दो समग्र स्वास्थ्य जांच पैकेज पेश किए है। जिसमें हृदय संबंधी जांच और एग्जिक्यूटिव हेल्थ चेकअप शामिल हैं। मेट्रो षहरों में ये पैकेज 3,500 से 15,000 रुपये में उपलब्ध होते हैं। यहां नयति में हमने इस बात का ध्यान रखा है कि इस इलाके के लोगों की जेब पर बोझ न पडे़। इन पैकेज को 900 रुपये (कार्डियक जांच) और 1350 रुपये (एग्जिक्यिूटिव स्वास्थ्य जांच) की बेहद मामूली लागत पर पेश किया है, ये पैकेज सीमित अवधि के लिए हैं। ये आॅफर शनिवार कल 9 जुलाई से 31 जुलाई तक उपलब्ध होंगे। नयति हेल्थकेयर की चेयरपर्सन श्रीमती नीरा राडिया ने कहा, ‘‘समय पर कदम उठाकर इनमें से अधिकतर रोगों से बचा जा सकता है। जागरूकता का स्तर कम होने और क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच कम होने के कारण रोगों की पहचान काफी देर से हो पाती है, जिससे सेहत के लिए मुश्किल स्थिति बन जाती है। नयति में हमने किफायती लागत पर सेहत की अच्छी देखभाल की दिशा में हमेशा कदम बढ़ाए हैं और इन समग्र हेल्थ पैकेजों को पेश करना इसी दिशा में एक और कदम है। 

 

कार्डियक जांच (हृदय संबंधी जांच)

कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के बोझ को कम करने और दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तथा हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक के जोखिम की पहचान करने में मदद करेगा। विशेष शुरूआती पैकेज के तहत इस जांच का शुल्क 900 रुपये है, जिसमें कार्डियोलाॅजिस्ट के साथ परामर्श, ईसीजी, 2डी ईको और टीएमटी स्ट्रेस टेस्ट (अगर जरूरी हुआ तो) शामिल है।

इस पैकेज का लाभ सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक उठाया जा सकता है। 

 

 

एक्जिक्यूटिव स्वास्थ्य जांच

शरीर के प्रत्येक अंगों के समुचित तरीके से काम करने की जांच . एचबी1एसी, टीएमटी, ईको, ब्लड, यूरिया, एस. क्रिएटिनिन, एस. यूरिक एसिड, बीडी शुगर फास्टिंग, लिपिड प्रोफाइल, टोटल बिलरूबिन, एएसटी, एएलटी, सीबीसी, ईसीजी, सीने का एक्स-रे (डिजिटल), कंप्लीट यूरिन एनालिसिस - पीएच, ग्लूकोज, प्रोटीन, आरबीसी, पुस सेल्स आदि की जांच। इसमें पुरुशों के लिए पीएसए और महिलाओं के लिए पैप स्मीयर भी षामिल है। इसके अलावा, हृदय रोग विशेषज्ञ, दंत विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, मूत्र रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, आहार विशेषज्ञों द्वारा भी परामर्श दिया जाएगा। 

विशेष आॅफर के तहत् मात्र 1350 रुपये की पैकेज कीमत में सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक इसका लाभ उठा सकते हैं और शाम 6 से 8 बजे तक केवल अप्वाॅइंटमेंट के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध होगी। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. डिजिटल चमक के पीछे बड़े से बड़ा होता जा रहा है कचरे का पहाड़!

  1. फोटोएक्टिव प्राकृतिक प्रोटीन गढ़ेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैटीरियल का नया भविष्य

  1. डिजिटल ताल पर थिरक रहा है भारत का त्योहारी व्यापार




Mediabharti