नयति हॉस्पिटल ने पुलिसकर्मियों के बीच चलाया जागरुकता अभियान

 

हाथरस जिले के पुलिस प्रशासन के अधिकारी नयति द्वारा लगाए गए कैंप में भाग लेते हुए मथुरा। नयति मल्टी सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल द्वारा पुलिस लाइन्स हाथरस में पुलिसकर्मियों के बीच एक जागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें जनपद भर के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। नयति हॉस्पिटल के आउटरीच विभाग के हैड विवेक दवे ने कहा कि पुलिस समाज का अभिन्न अंग होती है तथा इसका स्वस्थ रहना अति आवश्यक है नयति हॉस्पिटल का सदैव से यह प्रयास रहा है कि पुलिसकर्मी हमेशा स्वस्थ तथा जागरुक रहें, इसके लिए समय-समय हमारे द्वारा पूर्व में भी पुलिसकर्मियों के बीच हेल्थ कैम्प आदि लगाये जाते रहे हैं। इसी क्रम में हम आज हाथरस के पुलिसकर्मियों के बीच आये हैं। इस अवसर पर नयति हॉस्पिटल की मनोचिकित्सा विभाग की प्रमुख डा. स्वप्ना ने कहा पुलिसकर्मियों को अपनी दिनचर्या नियमित करने का प्रयास करना चाहिए, समय पर भोजन तथा भरपूर मात्रा में नींद लेने का प्रयास करना चाहिए। नयति हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. अमन गोयल ने कहा कि पुलिस से समाज को बहुत ज्यादा उम्मीद रहती है और इसी कारण जब कहीं कोई घटना अथवा दुर्घटना होती है तो सबसे पहले पुलिसकर्मी ही वहाँ लोगों की मदद को जाते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के बाद जब कभी किसी की कोई हड्डी आदि टूट जाती है तो उसे किस प्रकार उठा कर हॉस्पिटल पहुँचाया जाये इसके बारे में विस्तार से बताया। हाथरस के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी ने कहा कि नयति हॉस्पिटल द्वारा चलाये गये इस जागरुकता अभियान का मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूँ तथा आशा करता हूँ की इसका लाभ हमारे साथियों को अवश्य मिला होगा। आगे भी नयति हॉस्पिटल इस प्रकार के कार्यक्रम हम पुलिसकर्मियों के लिए करता रहेगा ऐसा मुझे विश्वास है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. खून, रिश्वत और नाइंसाफी के दलदल में फंसी है भारत की पुलिस व्यवस्था!

  1. खस्ताहाल आगरा में बेपरवाह प्रशासन और दम तोड़ती विरासत

  1. ‘असुरक्षित वातावरण’ और ‘औपनिवेशिक पुलिस’ है मानवाधिकारों के लिए खतरा




Mediabharti