अपने पति अरबाज खान से रिश्तों में आई तल्खी के बाद मलाइका अरोरा का खुशनुमा व्यवहार बदलता नजर आ रहा है। अब ये रिश्ते में आई दरार का तनाव है या महज संयोग, एक पार्टी में मलाइका ने न सिर्फ बेहद ज्यादा शराब पी ली, उन्होंने सोनम कपूर से रूखा व्यवहार भी कर डाला। वो भी तब जब सोनम उनकी मदद कर रही थी।
दर असल हाल ही में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का बर्थडे था। इस मौके पर करण जौहर ने एक बहुत ही शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई सेलिब्रिटी पहुंची। इनमें मलाइका अरोरा का नाम भी शामिल था। पार्टी के दौरान मलाइका ने जो हरकत की। उसने एकबारगी तो सबको दंग कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में मलाइका ने थोड़ी ज्यादा ही शराब पी ली और लडख़ड़ाने लगीं। ऐसे में उनकी मदद के लिए आगे आई सोनम कपूर। सोनम ने उनकी तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाया। बस इतने में ही मलाइका भडक़ गई। मलाइका ने गुस्से में सोनम से कहा कि मुझसे दूर रहो, मैं खुद को संभाल सकती हूं। अब ऐसा जवाब सुन सोनम उनसे दूर हो गई। इस बीच मनीष मल्होत्रा और करण जौहर तुरंत मलाइका के पास आए और उन्हें अपने साथ ले गए।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
नशे में मलाइका लडख़ड़ाई और ऐसा कर गई
तो इसलिए हो रहा है मलाइका और अरबाज का तलाक