यमुना मिशन के कार्यकर्ता यमुना मिशन के उद्देश्यों को जन जन तक पहुॅचाने के लिये नासिक महाकुम्भ की यात्रा की। मिशन के कार्यकर्ता 30 अगस्त को 5 गाडि़यों का काफिला मथुरा से जय यमुना मैया के नारों के साथ रवाना हुये। यमुना मिशन द्वारा मार्ग में पड़ने वाले शहरों में कार्यकर्ताओं द्वारा लोगो से जन संपर्क किया गया। मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगो के बीच पहुॅच यमुना मिशन के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। इसके साथ मिशन द्वारा लोगो से मिशन से जुड़ने तथा मिशन के फेसबुक पेज को लाईक करने की अपील की गई।
यमुना मिशन के संयोजक अनिल शर्मा ने मथुरा पहुॅच कर जानकारी देते हुये बताया कि मार्ग में भरतपुर, जयपुर, नाथद्वारा, गांधीनगर, बड़ोदरा, अहमदाबाद आदि शहरों में मिशन का प्रचार करते हुये नासिक कुम्भ पहुॅचे। कुम्भ में पहुॅच मिशन के कार्यकर्ताओं ने पंचवटी, तपोवन, त्रयम्बकेश्वर में जाकर कई खालसाओं तथा प्रसिद्ध स्थलों पर मिशन की प्रचार सामग्री वितरित कर लोगो को जोड़ा।
मिशन के कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुये बताया कि मिशन के आधिकारिक फेसबुक पेज पर रोजाना हजारों लाइक्स मिल रहे है। महाकुम्भ में जाने से पहले मिशन के पेज पर 21 हजार के लगभग लाइक थे जिसके बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत से 39690 लाइक्स मिल चुके है जो हजारों की गति से रोजाना बड रहे है।
लपूटी पंडित ने कहा कि नासिक महाकुम्भ में यमुना मिशन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोगों में भी यमुना मिशन से जुड़ने में रूचि देखी गई। इस कुम्भ में हजारों नये कार्यकर्ता मिशन से जुड़े।
इस अवसर पर मुकेश ठाकुर, महेश पडित, राकेश पंडित, वीना महन्त, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, भोला पंडित, रामवीर, सावित्री, कृष्णकान्त अवस्थी, लोकेश, योगेश, पप्पू यादव, हरि सिंह आदि उपस्थित रहे।






Related Items
सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन
सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य