नई दिल्ली । चार साल से पाकिस्तान की जेल में बंद मुंबई के इंजीनियर हामिद नेहाल अंसारी पर लगातार हो रहे अत्याचार को बाद मोदी सरकार ने चिंता जताई जताई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारतीय उच्चायुक्त को अंसारी की मदद करने का आदेश दिया है। खबर है कि सजा पूरी होने के बाद भी अंसारी को जेल से रिहा नहीं किया जा रहा है। उस पर पेशावर की जेल में तीन बार हमले हो चुके है और उसे जान का खतरा सता रहा है। हामिद पर हमले की खबर के बाद परिजनों ने मोदी सरकार से गुहार लगाई थी और बेटे की जान को पाकिस्तानी जेल में खतरा बताया था। इसके बाद सुषमा ने ट्वीट कर कहा कि मैं हामिद अंसारी पर एक के बाद एक हमलों से परेशान हूं, वो 2012 से पाकिस्तान की जेल में है। ये अमानवीय है। सुषमा ने भारतीय उच्चायुक्त को हामिद से मिलने के निर्देश दिए है, ताकि हामिद की मदद की जा सके। गौरतलब है कि अंसारी की दोस्ती सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी लडकी से हो गई थी। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और 2012 में अंसारी अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान जा पहुंचा था। क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी जबरन की जा रही थी, लेकिन सेना ने उसे पकड लिया। अंसारी को पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने जासूसी के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई थी। अब उसकी सजा भी पूरी हो चुकी है, लेकिन रिहाई का इंतजार है। भारत ने पाक से मांग की है कि डिप्लोमैट्स को नेहल से मिलने दिया जाए। साथ ही, उसकी सुरक्षा की मांग की है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
इश्क़ को मिले कानूनी मान्यता, उम्र सीमा 15 साल करने की जरूरत
कामनाओं को पूर्ण करने में सहायक होती हैं दस महाविद्याएं
‘महाशक्ति’ बनने के लिए भारत को करने होंगे ये उपाय...