मथुरा। इन्द्रा आवास कालोनी में मकान तोड़ कर गाली गलौच करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस पीडित को हर बार आने की कह कर टहला देती है। पीडितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार मीरा देवी पत्नी सुभाष निवासी संग्रामपुर खैर अलीगढ़ अपने पिता की इकलौती संतान है। पिता की मौत के बाद उसने अपने घर पर कमरा बनावाया था तभी वहंा पर ताऊ के लड़के अजय, विजय, ताई रंजनी देवी और अन्य लोगों ने मारपीट कर कमरा तोड़ डाला। मीरा का आरोप है कि वह जमीन को हड़पना चाहते हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन कसबा इंचार्ज हर बार समय नहीं होने का बहना देकर टहला देता हैं। कार्यवाही नहीं होने पर पीडित पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।






Related Items
एसएसपी निरीक्षण
एसएसपी ने किए कई उपनिरीक्षक इधर से उधर
एसएसपी ने किए कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव