पुलिस ने की एक्सप्रेस वे पर मिले दो शवों की शिनाख्त

पुलिस ने की एक्सप्रेस वे पर मिले दो शवों की शिनाख्तचाय का ट्रक लूटने के बाद हुयी थी दोनों युवकों की हत्या

मथुरा। गत दो पूर्व बलदेव के यमुना एक्सप्रेस वे पर मिले दो युवकों के शव की शिनाख्त हो गयी है। दोनों मरने वाले एक ट्रक के चालक और परिचालक हैं जो उत्तरांचल से चाय लेकर चले थे। इनकी हत्या लूट के उददेश्य से हुयी या कोई और कारण रहा इसकी जांच पुलिस अभी कर रही है। पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। आज इस घटना के बारे में एसओ बलदेव ने बताया कि ट्रक संख्या यूपी 15 6643 पर अमित निवासी मऊ उत्तरांचल तथा श्रीकांत निवासी मोहम्मदाबाद मुजफ्फरनगर ट्रक पर चालक-परिचालक थे। ये दोनों 23 अगस्त को आगरा के सैंया बाॅर्डर से गुजरे थे। उसके बाद 26 अगस्त को इनका खाली ट्रक पुलिस ने भिण्ड मप्र से बरामद किया था। समझा जा रहा है कि इनके ट्रक में भरी चाय और नगदी आदि लूटने के चक्कर में इनकी हत्या हुयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login